Tuesday, June 30, 2026

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत संयुक्त रूप से दो मतदाता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Share

Ramgarh : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने संयुक्त रूप से दो मतदाता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

  • इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाना तथा मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन व त्रुटिरहित बनाना है. उन्होंने आमजनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की.
  • जागरूकता वाहनों के माध्यम जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप व पोर्टल के उपयोग, मतदाता हेल्पलाइन 1950 सहित निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि प्रत्येक मतदाता समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सके.

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन संबंधी जानकारी पहुंचाना तथा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना है.कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Read more

Local News