Saturday, June 27, 2026

एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक iPhone 18 और iPhone 18e में 9GB RAM मिल सकता है.

Share

 iPhone 18 और iPhone 18e की चर्चा पिछले कई महीनों से काफी ज्यादा हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल अपने इन दोनों फोन्स को इस साल सितंबर की जगह अगले साल स्प्रिंग सीजन के दौरान लॉन्च कर सकता है. अब इसके बारे में एक लोकप्रिय एनालिस्ट मिंग-ची कुओ की एक नई रिपोर्ट ने कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने रखी हैं. कुओ के मुताबिक, दोनों फोन्स में RAM को लेकर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

  • रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 18 और iPhone 18e में 9GB RAM दिया जा सकता है, जो 1.5GB के 6 डाई कॉन्फिगरेशन पर बेस्ड होगा. आपको बता दें कि इस वक्त iPhone 17 में 2GB के 4 डाई सेटअप पर काम करने वाला 8GB RAM सपोर्ट मिलता है और उसकी तुलना में iPhone 18 और iPhone 18e में 9GB RAM मिलना एक बड़ा अपग्रेड होगा.
  • भले ही यह रैम कॉन्फिगरेशन कुछ अनोखा लग रहा हो, लेकिन अगर यह सही साबित होता है, तो इससे फोन पर एप्पल इंटेलीजेंस के फीचर्स कहीं ज्यादा स्मूथली चल सकेंदे. दोनों फोन्स में 2nm प्रोसेस पर बना A20 चिपसेट दिए जाने की भी बात कही जा रही है.

इस बार एप्पल ने अपने आईफोन सीरीज को लॉन्च करने की स्ट्रैटेजी में बदलाव करने का मन बनाया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी स्टैंडर्ड मॉडल्स यानी iPhone 18 और iPhone 18e को तो अगले साल स्प्रिंग सीज़न में लॉन्च कर सकती है, लेकिन प्रो मॉडल्स यानी iPhone 18 Pro और Pro Max को कंपनी हर साल की तरह सितंबर के महीने में ही लॉन्च कर सकती है.

प्रो मॉडल्स के बारे में कुओ ने बताया कि सितंबर में लॉन्च होने वाले तीन आईफोन मॉडल्स यानी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra या Fold, में A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा. पुरानी लीक्स के मुताबिक, यह चिप पिछले वर्ज़न के मुकाबले 15 फीसदी तेज़ परफॉर्मेंस और 30 फीसदी बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकता है.

इसके अलावा iOS 27 के बारे में कहा जा रहा है कि यह एप्पल इंटेलीजेंस के साथ सिस्टम लेवल पर पहले से कहीं ज्यादा गहराई से जोड़ा जाएगा. याद दिला दें कि iOS 27 को एप्पल ने इसी महीने WWDC 2026 इवेंट में पेश किया था, जिसमें नया Siri, कैमरा और फोटोज़ ऐप में AI फीचर्स, और एक डेडिकेटेड Siri चैटबॉट ऐप जैसे बड़े अपडेट्स शामिल थे.

गौरतलब है कि इनमें से ज्यादातर एआई फीचर्स ऑन-डिवाइस चलते हैं, जिसके जरिए फास्ट प्रोसेसर के साथ-साथ पर्याप्त रैम की जरूरत होती है. एप्पल ने WWDC के बाद यह भी कंफर्म किया था कि कुछ एडवांस्ड ऑन-डिवाइस एआई फीचर्स के लिए कम से कम 12GB जरूरी होगा. इसका मतलब है ये फीचर्स iPhone 17 Pro मॉडल्स और सितंबर में आने वाले नए आईफोन्स पर तो ठीक से चलेंगे, लेकिन स्टैंडर्ड iPhone 17 में यह सपोर्ट नहीं मिलेगा और हो सकता है कि इसके अगले वर्ज़न में भी यह दिक्कत बनी रहे.

इसकी डिस्प्ले साइज़ की बात करें तो iPhone 18 में पुराने मॉडल जैसा ही डिस्प्ले डाइमेंशन मिल सकता है, लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल में एक स्लिमर डायनामिक आइलैंड दिया जा सकता है, जो पहली बार सितंबर में आने वाले iPhone 18 Pro मॉडल्स में नज़र आ सकता है.

इसके अलावा फोन की ब्राइटनेस भी बेहतर हो सकती है. कनेक्टिविटी के मामले में, iPhone 18 सीरीज़ में एपल का सेकंड-जेनरेशन C2 मोडम दिया जा सकता है, जो तेज़ mmWave 5G सपोर्ट के साथ आएगा. ये मॉडम कंपनी के प्राइवेसी फीचर Limit Precise Location को भी सपोर्ट करेगा, जिससे यूज़र्स अपनी लोकेशन जानकारी मोबाइल कैरियर्स के साथ कम शेयर कर सकेंगे.

कैमरा सेक्शन की बात करें तो iPhone 18 का सेल्फी कैमरा अपग्रेड हो सकता है और यूज़र्स को इसमें 24MP वाला सेंसर मिल सकता है. इसके अलावा स्टैंडर्ड मॉडल में कैमरा कंट्रोल बटन को सिंपल बनाया जा सकता है, जिसमें कैपेसिटिव टच हटाकर सिर्फ प्रेशर सेंसिंग दी जाएगी.

एप्पल मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम रखने के लिए iPhone 18 में थोड़ा कम स्पेसिफिकेशन वाला डिस्प्ले, कम GPU कोर वाला A20 चिप, और iPhone 18e के साथ ज़्यादा कॉम्पोनेंट्स शेयर कर सकता है. हाल ही में एप्पल ने अपने कई मैकबुक और आईपैड की कीमत में 41 percent increse करने का ऐलान किया था. कंपनी ने कहा कि अब कीमत बढ़ाने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा है. ऐसे में आने वाले समय में पुराने आईफोन्स की कीमत भी बढ़ सकती है और नए आईफोन्स की कीमत को कम करने के लिए कंपनी कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ समझौता कर सकती है.

Read more

Local News