Saturday, June 27, 2026

 आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

Share

 आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा. शुक्रवार (26 जून) को खेले गए मैच में आयरलैंड ने टॉस हारकर 9 विकेट पर 182 रन बनाने के बाद भारत को 148 रन पर आउट कर टी20 वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ किसी भी प्रारूप में पहली जीत दर्ज की.

इस चौकाने वाली हार का सामना करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम इस मैच को भूलकर इससे सीख लेगी और अगले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी. मैच के बाद पुरस्कार समारोह में अय्यर ने कहा कि गेंदबाज बीच के ओवरों में लय बरकरार रखने में विफल रहे. उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में हमारे गेंदबाज काफी धारदार गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन बीच के ओवरों में हम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सके.’

बता दें कि भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में आयरलैंड को केवल 36 रन ही बनाए दिया. जबकि तीन विकेट भी लेने में सफल रहे. लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाज वैसी गेंदबाजी नहीं कर सके जैसी उन्होंने शुरुआत में की. जिसका नतीजा ये रहा कि मेजबान टीम 182 तक पहुंच गई.

‘किसी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए’
उन्होंने कहा, ‘हमने आयरलैंड के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका दिया. उस समय मुझे लगा था कि 140 रन का लक्ष्य ही बनेगा और उसे हासिल करना आसान होगा۔’ अय्यर नें हंसते हुए कहा कि कप्तान के तौर पर शुरुआत शानदार रही. उन्होंने ये भी कहा, ‘किसी भी चीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता. आपको हर मैच में पूरी मेहनत करनी होती है. वर्तमान में रहना जरूरी है और जब भी प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, उसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए.’

IND vs IRE 1st T20

‘यह जीत हमारे लिए बेहद खास है’
भारत पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आयरलैंड के कप्तान लोर्कान टकर ने इसे टीम और देश के लिए बेहद खास पल करार देते हुए कहा कि अब उनकी नजर भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने पर है. टकर ने मैच के बाद कहा, ‘यह जीत हमारे लिए बेहद खास है. मैच के दौरान कई मुश्किल दौर आए, लेकिन हमने धैर्य बनाए रखा और अनुशासित क्रिकेट खेली. भारत ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की और अच्छी लेंथ पर गेंद डालकर हमें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. कुछ समय तक तो मैच टेस्ट क्रिकेट जैसा लग रहा था.’

IND vs IRE 1st T20
IND vs IRE 1st T20

उन्होंने आगे कहा, ‘अपने घरेलू मैदान पर विश्व चैंपियन भारत को हराना बेहद विशेष है. इसका पूरा श्रेय खिलाड़ियों और क्रिकेट आयरलैंड के पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी लोगों को जाता है.’ उन्होंने सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले को लेकर कहा, ‘घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ श्रृंखला जीतना हमारे लिए बेहद खास उपलब्धि होगी. पूरी टीम अगले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही है.’

IND vs IRE 1st T20

‘मैंने भारत के खिलाफ डेब्यू के बारे में कभी नहीं सोचा था’
पदार्पण मैच में तीन विकेट चटकाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने तेज गेंदबाज मैट हॉलार्ड ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार दिन बताया. हॉलार्ड ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत के खिलाफ पदार्पण करूंगा. यह सपना सच होने जैसा है. मेरा परिवार जोहानिसबर्ग से यहां मुझे देखने आया है और इससे बढ़कर कुछ नहीं हो सकता.’

IND vs IRE 1st T20: पहले मैच पर एक नजर
मैच की बात करें तो बेलफास्ट में खेले गए पहले मैच में भारत के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मेजबान टीम ने कप्तान टकर के 35 गेंद में 50 रन और डेलानी के 32 गेंद में 49 रनों की बदलौत 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए. जवाब में भारत की पूरी टीम 18.5 ओवर में 148 रनों पर ही ढेर हो गई. जिसमें अभिषेक शर्मा की 20 गेंद में 50 रनों की शानदार पारी शामिल है. इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. सैमसन 5, किशन 1, अय्यर 3, तिलक 19, सुंदर 9, दुबे 25, अक्षर 15, और राणा 8 रन ही बना सके. सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच 28 जून को खेला जाएगा.

Table of contents [hide]

Read more

Local News