धनबाद। इस साल बिना बिजली कटौती के मुहर्रम का त्योहार रोशन होगा। मोहर्रम के दौरान पूरे धनबाद अंचल में बिना किसी कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत इस बार त्योहार के दौरान मुख्य जुलूस मार्गों पर बिजली कर्मियों की विशेष टीम तैनात रहेगी, जो जुलूस के साथ-साथ चलेगी। कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने आम जनता और कमेटियों से अपील की है कि वे सड़कों पर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को ध्यान में रखते हुए ही सावधानीपूर्वक जुलूस निकालें।
त्वरित शिकायतों के निपटारे के लिए विभाग ने सब-डिवीजन स्तर पर कॉल सेंटर और हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। हीरापुर क्षेत्र के लिए 8987796532, नया बाजार के लिए 8987796526 और करकेंद क्षेत्र के लिए 8987796541 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही सुचारू निगरानी के लिए आला अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। हीरापुर सब-डिवीजन की कमान सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव (9431135818) संभालेंगे, जबकि नया बाजार का नेतृत्व सहायक अभियंता सुजीत कुमार (9431135817) और करकेंद सब-डिसीजन का जिम्मा सहायक अभियंता मंतोष रवानी (9431135819) के हाथों में होगा।
क्षेत्रीय स्तर पर जूनियर इंजीनियरों (JE) को भी मुस्तैद किया गया है। हीरापुर, धैया, स्टील गेट, पॉलिटेक्निक और पीएमसीएच जैसे क्षेत्रों में जेई जीवच्छ कुमार (9431135842), जबकि भूली, मनईटांड़, गोधर, पुटकी और स्टेशन रोड इलाकों के लिए जेई नेहाल आलम (9431135839) को तैनात किया गया है। मेमको मोड़ और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की जिम्मेदारी जेई पिंकी कुमारी (9431135841) संभालेंगी, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी को तुरंत दुरुस्त किया जा सके।


