रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची (पूर्वी) द्वारा 33/11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव एवं डाली छंटाई कार्य के लिए बुधवार को निर्धारित शटडाउन लिया जाएगा।
इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पूर्वी डिविजन के कार्यपालक अभियंता राजेश मंडल ने बताया कि बरसात पूर्व विद्युत संरचना को दुरुस्त करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। शटडाउन के कारण 10 विभिन्न 11 केवी फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
प्रभावित फीडरों एवं क्षेत्रों में विजयगिरी फीडर के अंतर्गत विजयगिरी, रंगामाटी एवं रड़गांवा शामिल हैं। डोमनडीह फीडर से डोमनडीह, महेशपुर, दुलमी तथा डोकाद प्रभावित रहेंगे। बंता फीडर के तहत टुटकी, लावादाग, बंता, पतराहातु, बंसिया क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
इसके अलावा गोंदलीपोखर फीडर से अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बनादाग, सीलदाग, बेदवारी, सीमलिया, सिरका एवं उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी क्षेत्र प्रभावित होंगे। प्लांडू फीडर के अंतर्गत प्लांडू, सरवल, जामचुंआ, राजाजोलातू, रामपुर तथा गड़गांव में आपूर्ति बाधित रहेगी। थाना फीडर से सिदरोल, टंगराटोली, सिंदवारटोली, प्रेस कालोनी, चटकपुर एवं टाटा रोड पेट्रोल पंप क्षेत्र प्रभावित होंगे।
वहीं जरगापइका फीडर से बंगाईबेड़ा, जरगा, घोघलता, गंगाघाट, बूढ़ीबेड़ा और बानपुर में बिजली नहीं रहेगी। उलातू फीडर के अंतर्गत पाते, बड़ा उलातू, छोटा उलातू, नकवा टोली एवं उकरीद प्रभावित रहेंगे। चंदवे फीडर से गोकुल धाम, चंदवे पंचायत भवन एवं बरटोला तथा संडी फीडर से संडी, भूसूर, खुदिया और दतमा क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें ताकि शटडाउन अवधि में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


