गूगल ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्ज़न यानी Android 17 आधिकारिक तौर पर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इस नए अपडेट में प्रोडक्टिविटी, एंटरटेनमेंट, सिक्योरिटी और सेफ्टी को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं.
फिलहाल, यह अपडेट पिक्सल डिवाइसेज़ को सबसे पहले मिल रहा है, जबकि अन्य एलिजिबल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को यह अपडेट साल 2026 के दौरान स्टेप-वाइज़ तरीके से मिलेगा. इसके अलावा कुछ चुनिंदा एडवांस्ड डिवाइसेज़ को जेमिनी इंटेलिजेंस का फीचर भी मिलेगा, जो यूज़र्स को डेली-लाइफ के कामों में पहले से ज्यादा स्मार्ट और प्रोएक्टिव तरीके से मदद करेगी.
मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट के लिए नए फीचर्स
बबल्स फीचर्स: Android 17 के सबसे खास फीचर्स में से एक बबल्स है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इस फीचर की मदद से किसी भी ऐप को छोटी, फ्लोटिंग विंडो में बदला जा सकता है. ऐप आइकन को लंबे समय तब दबाकर रखने से वो एक बबल के रूप में बाकी ऐप्स के ऊपर तैरने लगता है. इससे काम के बीच में नोट्स देखना, मैप चेक करना या स्कोर देखना बेहद आसान हो जाता है.

बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइसेज़ पर ये बबल्स स्क्रीन के नीचे एक डेडिकेटेड बार में दिखते हैं, जिससे एक टैप में ऐप्स के बीच स्विच करना और उन्हें फुल स्क्रीन में बदलना संभव है. इसके अलावा स्क्रीन रिकॉर्डिंग और एनोटेशन को भी नया रूप दिया गया है.
नए स्क्रीन रिएक्शन्स फीचर को यूज़र अपने फोन की सेल्फी कैमरा से खुद को रिकॉर्ड करते हुए स्क्रीन भी कैप्चर कर सकता है, यानी ग्रीन स्क्रीन या अलग से किसी ऐप की जरूरत के बिना भी रिएक्शन वीडियो तैयार हो जाता है.
नया गेमिंग मोड: गेमिंग के शौकीनों के लिए फोल्डेबल डिवाइसेज़ पर एक नया गेमिंग मोड भी आया है, जिसमें स्क्रीन को 50-50 के रेशियो में बंट जाता है, जिसमें ऊपर गेम का व्यू और नीचे डायनेमिक गेमपैड होता है. एक्सटर्नल कंट्रोलर इस्तेमाल करने वालों के लिए नेटिव कंट्रोलर रीमैपिंग भी जोड़ी गई है, जबकि मेमोरी मैनेजमेंट बेहतर होने से हाई-डेफिनेशन गेम्स में फ्रेम ड्रॉप और रुकावट की समस्या भी कम हो गई है.

सिक्योरिटी और प्राइवेसी को मिला बड़ा बूस्ट
सुरक्षा के मामले में भी एंड्रॉयड 17 में कई अहम बदलाव किए गए हैं. अब यूज़र्स किसी ऐप को अपनी सटीक लोकेशन का सिर्फ अस्थाई एक्सेस दे सकते हैं और पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट के बजाय सिर्फ चुने हुए कॉन्टैक्ट्स ही शेयर कर सकते हैं. फाइंड हब में मार्क ऐज लॉस्ट फीचर को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे फोन गुम होने पर बायोमेट्रिक्स के जरिए उसे लॉक किया जा सकता है, यानी पासकोड पता होने पर भी चोर डेटा एक्सेस नहीं कर सकेगा.

इसके अलावा लाइव थ्रेट डिटेक्शन को अपग्रेड किया गया है, जिससे उसकी संदिग्ध ऐप्स और स्कैम पहचानने की क्षमता बढ़ी है. वहीं, एडवांस्ड प्रोटेक्शन मोड को भी मजबूत किया गया है. पिन गलत डालने पर अब कम कोशिशें मिलेंगी और हर गलत प्रयास के बाद वेटिंग टाइम भी बढ़ा दिया गया है, जिससे फोन को गलत तरीके से अनलॉक करना और मुश्किल हो जाएगा.
इसके अलावा होम स्क्रीन पर ऐप के नाम छिपाने की सुविधा, पैरेंटल कंट्रोल्स का सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज़ तक विस्तार, असिस्टेंट के लिए अलग वॉल्यूम कंट्रोल और डार्क थीम को लेकर ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी इस अपडेट के जरिए एंड्रॉयड फोन्स में आने वाले हैं.
बैकग्राउंड में ऐप मेमोरी लिमिट जोड़ी गई है, जिससे कोई भी ऐप जरूरत से ज्यादा रैम इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और फोन की परफॉर्मेंस के साथ बैटरी लाइफ भी बेहतर होगी. लिहाजा, एंड्रॉयड 17 अपडेट के नए फीचर्स के बारे में जानकर हम ऐसा कह सकते हैं कि यह अपडेट डेली यूज़ को स्मूथ बनाने के साथ-साथ डेटा और डिवाइस सिक्योरिटी को भी नई मजबूती देता


