Saturday, June 13, 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले देखने के लिए पहले से सही OTT या टीवी विकल्प चुनना बेहद जरूरी होगा.

Share

अगर आप फुटबॉल खेलना या फुटबॉल मैच देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा इवेंट शुरू होने वाला है. 12 जून यानी कल से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. अगर आप भारत में रहते हैं और फीफा वर्ल्ड कप के मैच देखना चाहते हैं, लेकिन आपको पता नहीं है कि कब, कहां और कैसे देखें तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है.

मोबाइल और लैपटॉप पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 कैसे देखें?

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स Zee के पास हैं. ऐसे में आप फीफा वर्ल्ड कप के सभी मैचों जो Zee5 प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी में Zee5 ऐप डाउनलोड करें. अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो सीधे Zee5 की वेबसाइट पर जाकर मैच स्ट्रीम कर सकते हैं.

मैच देखने के लिए आपको Zee5 का सब्सक्रिप्शन लेना होगा या अपनी टेलीकॉम कंपनी के उस प्लान को खरीदना होगा, जिसमें Zee5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा होगा. फीफा वर्ल्ड कप के मौके पर कंपनियों ने कुछ स्पेशल प्लान्स भी लॉन्च किए हैं. यूज़र्स तीन महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर पूरे टूर्नामेंट का मजा उठा सकते हैं. वहीं, सालाना प्लान लेने वाले यूजर्स को लंबे समय तक मनोरंजन कंटेंट के साथ फुटबॉल मैच देखने की सुविधा भी मिलेगी.

Viewers can watch some major matches for free, without paying any extra fees.

टीवी पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 देखने का तरीका

अगर आप बड़े स्क्रीन पर मैच देखने का अनुभव लेना चाहते हैं, टीवी चैनल्स के जरिए भी टूर्नामेंट्स का आनंद ले सकते हैं. वर्ल्ड कप के मुकाबले Zee के स्पोर्ट्स चैनल्स पर प्रसारित किए जाएंगे. इसके लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपके डीटीएच पैक में संबंधित स्पोर्ट्स चैनल शामिल हो.

इसके अलावा, कुछ चनिंदा मैचों को मुफ्त में भी देखा जा सकेगा. डीडी स्पोर्ट्स पर ओपनिंग मैच के साथ-साथ नॉकआउट स्टेप्स के कुछ मुख्य मैचों, सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा. ऐसे में जिन दर्शकों के पास एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन प्लान नहीं है, वो लोग भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कुछ बड़े मैचों का प्रसारण मुफ्त में देख पाएंगे, जिसमें पहला मैच भी शामिल होगा.

Read more

Local News