Thursday, June 11, 2026

अक्षय कुमार ने साफ-साफ बताया कि वह बॉलीवुड से कब और किस वक्त रिटायरमेंट लेंगे.

Share

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का आज 11 जून को ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर काफी मजेदार और सस्पेंसिव है. फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ट्रेलर में नजर आ रही है. इस मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर एक इवेंट में लॉन्च किया गया है. वेलकम 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की आधी स्टारकास्ट पहुंची थी. इस मौके पर सभी ने बारी-बारी से फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया. इस दौरान अक्षय कुमार ने भी फैंस को बड़ी गुडन्यूज दी है. जब ट्रेलर लॉन्चिंग पर उनसे रिटायरमेंट के बारे में पूछा तो अक्षय कुमार ने अपने जवाब से वहां मौजूद सभी लोगों और अपने फैंस का दिल जीत लिया.

अक्षय कुमार कब लेंगे रिटायरमेंट?

बीते तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव अक्षय कुमार ने अपने रिटायरमेंट पर अपना क्लियर स्टैंड रख दिया है. अक्षय कुमार ने साफ-साफ कह दिया है कि वह मरने से पांच सेकंड पहले ही रिटायरमेंट लेंगे. अक्षय ने कहा, मुझे रिटायरमेंट शब्द ही अच्छा नहीं लगता. अगर मैं रिटायरमेंट ले भी लूं तो घर का काम करना पड़ेगा. मैं गार्डनिंग का काम करूंगा. मैं घर के छोटे-छोटे काम करूंगा. इससे अच्छा है मैं काम पर चला जाऊं. मैं सुबह उठता हूं और मुझे 5 सेकंड में ध्यान आता है कि मुझे काम पर जाना है’.

फैमिली के साथ क्यों नहीं बैठते अक्षय?

इसके बाद किसी ने अक्षय से पूछा कि क्या आपका फैमिली के साथ बैठने का मन नहीं करता? तो इस पर अक्षय ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. अक्षय कुमार ने कहा, हां, मैं फैमिली के साथ समय बिताता हूं और फिर थोड़ी देर बाद मेरी फैमिली खुद कहती है, पिताजी आप काम पर कब जाओगे? अक्षय कुमार का यह जवाब सुनने के बाद लॉन्चिंग इवेंट में मौजूद सभी लोगों ने जमकर ठहाके लगाए. बता दें. अक्षय कुमार बीते तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं. साल में 3 से 4 फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं. वेलकम टू द जंगल अक्षय की साल 2026 की दूसरी फिल्म है. इससे पहले अप्रैल 2026 में उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला रिलीज हुई थी.

कब रिलीज होगी फिल्म?

वेलकम टू द जंगल की बात करें तो यह फिल्म कई एक्टर्स और कॉमेडियन से भरी पड़ी है. साथ ही फिल्म में अक्षय की एक्स-गर्लफ्रेंड रवीना टंडन भी इस फिल्म में नजर आने वाली है. इनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, परेश रावल, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, जॉनी लीवर, लारा दत्ता और दिशा पटानी समेत कई कलाकार दर्शकों को हंसाते नजर आने वाले हैं. फिल्म आगामी 26 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का निर्देशन कोरियग्राफर और डायरेक्टर अहमद खान ने किया है.

Read more

Local News