Sunday, June 21, 2026

आज ‘फिटनेस क्वीन’ शिल्पा शेट्टी का जन्मदिन है.

Share

 बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज, 8 जून को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास दिन पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं. उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा भी गुड विशर के लिस्ट में शामिल हैं. राज ने सोशल मीडिया अपनी स्टार वाइफ के नाम एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पावरफुल नोट जोड़ा है. उन्होंने अपनी पत्नी को ‘देवी’ करार दिया है.

8 जून की रात लगभग 12 बजे के आस-पास राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर शिल्पा की तस्वीरों का वीडियो मॉन्टेज शेयर किया है. वीडियो में उन्हें ऐसी महिला के तौर पर दिखाया गया है जो सौभाग्य लाती हैं, शांत और मुस्कुराती रहती हैं, सफलता और किस्मत लाती हैं, अपनों की रक्षा करती हैं और निडरता के लिए प्रेरित करती हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए राज ने एक खान नोट जोड़ा है, जिसमें उन्होंने लिखा है, इस साल जन्मदिन की एक अलग पोस्ट… यह जश्न या खास पलों के बारे में नहीं है. बल्कि इस बारे में है कि मेरी जिंदगी में आप सच में क्या मायने रखती हैं.

उन्होंने परिवार में शिल्पा की अहमियत के बारे में बताते हुए आगे लिखा है, ‘आपकी क्या अहमियत है. जिंदगी मुश्किल होने पर आप मेरी हिम्मत बनती हैं. भावनाओं के उमड़ने पर आप मुझे संभालती हैं. सब कुछ अनिश्चित लगने पर आप मुझमें भरोसा जगाती हैं और सबसे मुश्किल दौर में भी आप उम्मीद की रोशनी बनकर साथ देती हैं. आपमें हमेशा एक देवी जैसी ऊर्जा रही है, जो सबका ख्याल रखती है, रक्षा करती है, माफ करती है और साथ ही आप स्ट्रॉन्ग भी है.’

आखिरी में जन्मदिन की बधाई देते हुए राज ने लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान. मां आपको वो सब कुछ दें जिसकी आपकी प्यारी सी आत्मा हकदार है.’ राज के इस पोस्ट पर शिल्पा ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कमेंट सेक्शन में जाकर लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा है, ‘अरे वाह कुकी बहुत-बहुत प्यार तुम्हें.’

राज के अलावा शिल्पा की बहन-एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के साथ तस्वीरों की सीरीज साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी प्यारी मुंकी को जन्मदिन मुबारक हो. तुम हमेशा मेरे लिए एक ब्लेसिंह रही हो. तुम मेरे लिए हमेशा हिम्मत और शालीनता की मिसाल रही हो और मुझे कई तरह से इंस्पायर करती रही हो. मेरी बहन और मेरी राह दिखाने वाली रोशनी बनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. तुम्हारे बिना मैं अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती . तुम्हें बहुत-बहुत प्यार.’

हाल के सालों में, शिल्पा ने ‘हंगामा 2’ और ‘सुखी’ जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ फिल्मों में वापसी की. एक्टिंग के अलावा, वह कई लोकप्रिय रियलिटी और डांस शो में जज के तौर पर टेलीविजन पर भी काफी मशहूर हैं.

शिल्पा ने 1993 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही. इसने उन्हें एक होनहार नए कलाकार के तौर पर उभारा. उन्होंने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘धड़कन’, ‘रिश्ते’, ‘फिर मिलेंगे’ और ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ जैसी फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं.

Read more

Local News