आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है. माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में एक ऐसा एआई एजेंट पेश किया है, जो आपके ऑफिस के कामों को खुद-ब-खुद संभाल सकता है. इसका नाम Microsoft Scout है. यह एक ऑटोपायलट एआई असिस्टेंट है, जो हर वक्त बैकग्राउंड में चलता रहता है और यूज़र की जरूरत पड़ने से पहले ही काम शुरू कर देता है. यह आम एआई चैटबॉट्स की तरह सिर्फ सवाल पूछने पर जवाब नहीं देता, बल्कि खुद समझता है कि अभी क्या करना जरूरी है.
Microsoft Scout क्या-क्या कर सकता है?
- Scout को Microsoft 365 के सभी बड़े ऐप्स के साथ जोड़ा गया है, जिनमें Teams, Outlook, OneDrive और SharePoint शामिल हैं. यह आपकी ईमेल, चैट, कैलेंडर, कॉन्टैक्ट्स और डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस करके आपको व्यवस्थित रखने में मदद करता है.
- अगर आपको अलग-अलग टाइम ज़ोन में कोई मीटिंग फिक्स करनी है तो स्काउट उसे खुद कोऑर्डिनेट कर लेता है.
- किसी डेडलाइन के करीब आने पर यह फोकस टाइम भी खुद शेड्यूल कर देता है.
- इतना ही नहीं, अगर किसी काम में देरी हो रही हो या कोई फैसला अटका हुआ हो तो Scout पहले ही यूजर को अलर्ट कर देता है, ताकि समस्या बड़ी होने से पहले उसे सुलझाया जा सके.
Work IQ क्या है: Scout में एक खास सिस्टम है जिसे Work IQ कहा जाता है. यह समय के साथ यूजर के काम करने के तरीके को सीखता है, उनकी प्राथमिकताएं समझता है और धीरे-धीरे इतना स्मार्ट हो जाता है कि आगे क्या चाहिए, यह बिना बताए भी समझ लेता है
सुरक्षा का भी पूरा ध्यान
एंटरप्राइज सिक्युरिटी के लिहाज से भी Microsoft ने Scout को काफी मजबूत बनाया है. यह Microsoft Entra के जरिए अपनी एक अलग गवर्न्ड आइडेंटिटी के तहत काम करता है, जिससे कंपनियां इसकी हर एक्टिविटीज़ पर नज़र रख सकती है. संवेदनशील कामों के लिए इंसानी मंजूरी जरूरी होती है. Microsoft Purview, डेटा लॉस प्रिवेंशन पॉलिसी और सेंसिटिविटी लेबल जैसे मौजूदा सुरक्षा टूल्स भी इसमें लागू रहते हैं.
Scout को OPEN CLAW नाम के एक ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. Microsoft ने OpenClaw कम्यूनिटी को नए पॉलिसी कम्प्लायंस टूल्स भी दिए हैं, जो कंपनियों को यह जांचने में मदद करेंगे कि उनका AI एनवायरमेंट सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है या नहीं. कुल मिलाकर, माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने इस एआई मॉडल पर भरोसा करने के लिए सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा है.
फिलहाल, माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारी इस एआई मॉडल का इस्तेमाल कर चुके हैं. स्कॉउट के प्राइवेट प्रिव्यू में सेलेक्ट कस्टमर्स को शामिल किया जा रहा है. माइक्रोसॉफ्ट के फ्रंटीटियक इनिशिएटिव में भाग लेने वाली कंपनियां भी इसे एक्सेस कर सकती हैं.
GitHub Copilot लाइसेंस होल्डर्स एक्सपेरिमेंटल वर्जन डाउनलोड करके टेस्टिंग शुरू कर सकते हैं. यह लॉन्च साफ दिखाता है कि माइक्रोसॉफ्ट एआई को सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि असली कामों की जिम्मेदारी भी देना चाहता है.


