Wednesday, June 10, 2026

Bajaj Auto ने भारत में अपनी Avenger Street 220 लॉन्च की है.

Share

 स्वदेशी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने अपनी क्रूजर लाइनअप में विस्तार करते हुए भारत में नई Bajaj Avenger Street 220 को लॉन्च कर दिया है. इसके क्रूज़ वर्जन की तुलना में, जो टूरिंग पर ज्यादा केंद्रित है, यह नया वर्जन मुख्य रूप से शहरों और शहरी सड़कों पर राइडिंग के लिए पेश की गई है. ध्यान देने वाली बात यह है कि Avenger Street 220, Street 160 का रिप्लेसमेंट है, जो अब भारत में नहीं बिकती है.

Bajaj Avenger Street 220 की कीमत और कलर ऑप्शन
नई Avenger Street 220 को कंपनी ने 1,28,933 रुपये (एक्स-शोरूम, तेलंगाना) की कीमत उतारा है. इस मोटरसाइकिल को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें एबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड कलर शामिल हैं.

कीमत (एक्स-शोरूम, तेलंगाना)कलर ऑप्शनकहां से करें बुकिंग
1,28,933 लाख रुपयेएबोनी ब्लैक / कॉकटेल वाइन रेडBajaj Auto की आधिकारिक वेबसाइट | Bajaj Auto डीलरशिप

दोनों शेड बाइक के आरामदायक, क्रूज़र-स्टाइल डिज़ाइन को और बेहतर बनाते हैं. ग्राहक Bajaj Auto की ऑफिशियल वेबसाइट (bajajauto.com/bikes/avenger/avenger -street-220#) या अपने सबसे पास के बजाज डीलरशिप पर जाकर इस मोटरसाइकिल को बुक कर सकते हैं.

Bajaj Avenger Street 220 के स्पेसिफिकेशन
नई Bajaj Avenger Street 220 में मौजूदा Avenger Cruise 220 का ही 220cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड ट्विन-स्पार्क DTS-i, फ्यूल-इंजेक्टेड, 4-स्ट्रोक, SOHC 2-वॉल्व इंजन इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 8,500 rpm पर 18.76 bhp का पीक पावर आउटपुट और 7,000 rpm पर 17.55 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

2026 Bajaj Avenger Street 220
फीचर्सडीटेल्स
इंजन220cc | सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड ट्विन-स्पार्क DTS-i, फ्यूल-इंजेक्टेड, 4-स्ट्रोक, SOHC 2-वॉल्व
पावर आउटपुट8,500 rpm पर 18.76 bhp की पावर
टॉर्क7,000 rpm पर 17.55 Nm का टॉर्क
गियरबॉक्स5-स्पीड
फ्रंट सस्पेंशनफ्रंट: डबल एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ फ्रंट टेलिस्कोपिक
रियर सस्पेंशनरियर: 5-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर
ब्रेक्सफ्रंट: 280mm ABS के साथ डिस्क
रियर: 180mm ड्रम
आकार2,210mm (लंबाई) | 806mm (चौड़ाई) |1,070mm (ऊंचाई)
व्हीलबेस1,490mm
सीट हाइट737mm
ग्राउंड क्लीयरेंस169mm
वजन160 kg

Bajaj Avenger Street 220 के हार्डवेयर और आकार
मोटरसाइकिल में डबल एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ फ्रंट टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिए गए है, जबकि रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. Avenger Street 220 के ब्रेकिंग काम के लिए फ्रंट में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ 280mm डिस्क ब्रेक और रियर में 180mm ड्रम ब्रेक है.

इसमें आगे और पीछे एक के बाद एक 17-इंच और 15-इंच के ट्यूबलेस ब्लैक एलॉय व्हील लगे हैं. बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसकी लंबाई 2,210mm, चौड़ाई 806mm, ऊंचाई 1,070mm और व्हीलबेस 1,490mm है. Avenger Street 220 की सीट की ऊंचाई 737mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 169mm है. इसका वज़न 160 kg है

Read more

Local News