Wednesday, June 10, 2026

Amazon ने भारत में Echo Dot Max और Echo Studio लॉन्च किए हैं.

Share

अमेज़न ने भारत में अपने जो नए प्रीमियम स्मार्ट स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं. इनके नाम Echo Dot Max और Echo Studio है. ये दोनों डिवाइस उन लोगों के लिए हैं, जो घर में बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस चाहते हैं और साथ ही Alexa की मदद से अपने स्मार्ट होम को भी आसानी से कंट्रोल करना चाहते हैं. दोनों स्पीकर अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

Echo Dot Max

Echo Dot Max को अमेज़न ने अपनी Echo Dot लाइनअप का सबसे बेहतरीन मॉडल बताया है. इसमें पहली बार टू-वे स्पीकर सिस्टम दिया गया है जो इस सीरीज़ के किसी भी पिछले मॉडल में नहीं था. इसमें हाई-एक्सकर्शन वूफर और कस्टम ट्वीटर का कॉम्बिनेशन है जो गहरे बास के साथ-साथ हाई नोट्स को भी साफ तरीके से पेश करता है.

Echo Dot Max

Echo Dot 5th Gen की तुलना में इसका बास करीब तीन गुना ज़्यादा है. रीडिज़ाइन्ड ऑडियो आर्किटेक्चर में पहले की तुलना में दोगुना एयर स्पेस दिया गया है. यह 10,999 रुपये में Graphite, Amethyst और Glacier White रंगों में मिलेगा. इसकी खास बात यह है कि Echo Dot लाइनअप में पहली बार इसमें स्मार्ट होम हब भी दिया गया है.

Echo Studio

Echo Studio उन लोगों के लिए है जो घर में थिएटर जैसा एक्सीपीरियंस लेना चाहते हैं. इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ रूम-अडैप्टिंग स्पेशियल साउंड दिया गया है. तीन फुल-रेंज ड्राइवर्स और एक हाई-एक्सकर्शन वूफर मिलकर पूरे कमरे को साउंड से भर देते हैं. नए स्फेरिकल डिज़ाइन और 3D निट फैब्रिक के साथ यह देखने में भी आकर्षक लगता है. इसकी कीमत 23,999 रुपये है और इसे Graphite और Glacier White रंगों में लॉन्च किया गया है.

Echo Studio

AZ3 चिप और Omnisense तकनीक

इन दोनों स्पीकर अमेज़न के कस्टम सिलिकॉन चिप्स से लैस है. Echo Dot Max में AZ3 और Echo Studio में AZ3 Pro चिप दी गई है. ये चिप्स Alexa की वेक वर्ड डिटेक्शन क्षमता को करीब 50 प्रतिशत तक बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा दोनों में Omnisense तकनीक है जो ऑडियो, अल्ट्रासाउंड, Wi-Fi रडार और एक्सेलेरोमीटर सिग्नल की मदद से घर में मौजूदगी, मूवमेंट और तापमान को भांपकर ऑटोमेटिक स्मार्ट होम रूटीन चला सकती है.

स्मार्ट होम और प्राइवेसी

इन दोनों स्पीकर में Wi-Fi, Zigbee, Thread, Matter और Bluetooth हब बिल्ट-इन हैं जिससे लाइट्स, AC, पंखे और स्मार्ट प्लग जैसे डिवाइस आसानी से कनेक्ट होते हैं. Compatible Fire TV Stick के साथ जोड़ने पर मिनटों में होम थिएटर सेटअप तैयार हो जाता है. प्राइवेसी के लिए माइक्रोफोन ऑन/ऑफ बटन दिया गया है और Alexa ऐप से वॉयस रिकॉर्डिंग कभी भी देखी या डिलीट की जा सकती है. Amazon Music, Spotify, Apple Music और JioSaavn जैसे प्लेटफॉर्म्स पर म्यूज़िक स्ट्रीमिंग का भी सपोर्ट है.

Read more

Local News