Thursday, May 21, 2026

गोरखपुर रेलखंड में डबल लाइन और इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बिहार होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई हैं.

Share

अगर आप आने वाले दिनों में बिहार होकर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है. इसी वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का रूट और समय बदल दिया गया है.

रेलवे ने बताया है कि उनौला और पिपराइच स्टेशनों के बीच नई लाइन का काम पूरा होने के बाद 8 जून 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) निरीक्षण करेंगे.

कब तक चलेगा रेलवे का काम

रेलवे के मुताबिक 30 मई 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, 31 मई से 5 जून तक दूसरा चरण और 6 से 8 जून तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसी कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

ये स्पेशल ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है. रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों की लिस्ट देखिए…

  • 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल (30 मई और 6 जून)
  • 09041 उधना-जयनगर स्पेशल (30 मई और 6 जून)
  • 09042 जयनगर-उधना स्पेशल (1 जून और 8 जून)
  • 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल (2 जून)
  • 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल (4 जून)

कई ट्रेनों का बदला गया रूट

रेलवे ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग भी बदल दिया है.

कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस बदले रास्ते से चलेगी

7 जून 2026 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अब समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर रूट से चलाई जाएगी.

इस बदलाव के कारण ट्रेन का ठहराव इन स्टेशनों पर नहीं होगा.

लहेरियासराय
दरभंगा
सीतामढ़ी
रक्सौल
सगौली
बेतिया
नरकटियागंज
कप्तानगंज

लौकहा बाजार स्पेशल का भी बदला रूट

21 मई से 8 जून तक चलने वाली 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल अब सकरी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर मार्ग से चलेगी.

इस दौरान ट्रेन इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

शीशो
सीतामढ़ी
रक्सौल
सिकटा
नरकटियागंज
हरिनगर
बगहा
सिसवा बाजार
कप्तानगंज

आनंद विहार-लौकहा बाजार ट्रेन पर भी असर

21 मई से 7 जून तक चलने वाली 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल भी बदले मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन अब गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रूट से संचालित होगी. इसके चलते कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा.

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. रेलवे का कहना है कि डबल लाइन बनने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन और बेहतर और तेज हो जाएगा.

Read more

Local News