Monday, June 22, 2026

बीती रात सलमान खान को राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में देखा गया था, जहां बाहर भाईजान को पैप्स ने एक बार फिर घेर लिया.

Share

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों वाले कुछ पोस्ट शेयर किये थे. इसके बाद अस्पताल में अपने किसी खास का हालचाल लेने गए थे. वहीं, पैप्स से उनकी अनबन हो गई. अब पैप्स ने सरेआम सलमान खान से माफी मांगी है. सलमान ने भी अपना बड़ा दिल दिखाते हुए पैप्स को माफ कर दिया है. इस पूरे वाकया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, यह वाकया उस वक्त हुआ जब सलमान खान अपने दोस्त एक्टर रितेश देशमुख की हालिया रिलीज फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में गये थे.

बीती रात सलमान खान को राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में स्पॉट किया गया था, जहां बाहर भाईजान को पैप्स ने एक बार फिर घेर लिया. सलमान के तस्वीरें और वीडियो लेते हुए पैप्स ने उन्हें सॉरी बोला, जिस पर सलमान ने कहा कि जोर से बोलो. इसके बाद पैप्स ने जोर-जोर से सॉरी बोला और फिर भाईजान ने अपना दिल बड़ा किया और कहा कोई बात नहीं, लेकिन आगे से ऐसा मत करना. साथ ही कहा कि यह सही जगह है यहां फोटो क्लिक कर सकते हो. इसके बाद सलमान खान ने हिंदुजा अस्पताल में जाने का पूरा किस्सा बताया.

सलमान ने कहा उनके दोस्त की पत्नी बहुत बीमार थी और वह आईसीयू में भर्ती है. वहीं, जब सलमान अपने किसी खास दोस्त की पत्नी को देखकर अस्पताल से बाहर आए तो पैप्स ने जोर-जोर से चिल्लाकर उन्हें फोटो देने को कहा. इस पर सलमान आगबबूला हो गए और कहने लगे कि समय और जगह का भी ध्यान रखें. इसके बाद सलमान ने उसी रात बैक-टू-बैक कई पोस्ट किए और अपने मन की पूरी भड़ास बाहर निकाली. यहां तक अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि के लिए भी अपशब्द बोले. मातृभूमि के बारे में सलमान ने लिखा कि फिल्म जरूरी है या जिंदगी.

सलमान खान वर्कफ्रंट

सलमान खान इन दिनों साउथ फिल्म डायरेक्टर वामसी पेडीपल्ली के साथ फिल्म SV63 पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है और सलमान इस फिल्म के लिए शारीरिक वजन कम करने के साथ बॉडी भी बना रहे हैं.

Read more

Local News