Sunday, June 14, 2026

IPL 2026 के प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी चौथा स्थान पक्का कर सकती है.

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुरुआती छह मैचों में जीत न हासिल करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अब अपने पिछले सात मैचों में से छह में जीत हासिल करके टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. इस कारण वो अभी भी प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं.

KKR ने बुधवार, 20 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी को जिंदा रखा हुआ है. KKR अब +0.011 के नेट रन रेट के साथ 13 अंकों पर पहुंच गई है और वो अंक तालिका में छठे स्थान पर हैं.

हालांकि की प्लेऑफ की चौथी सीट के लिए कोलकाता के साथ साथ राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स भी मुकाबला कर रही हैं. लेकिन इन सभी टीमों में सबसे ज्यादा चांस राजस्थान, पंजाब और केकेआर का ही है.

KKR का अगला और उनका आखिरी लीग मुकाबला रविवार, 24 मई को ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स से होगा. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए केकेआर को ये मैच जीतना जरूरी होगा साथ में उन्हें दूसरी टीमों, जैसे कि पंजाब और राजस्थान के मैच के नतीजों पर निर्भर भी होना पड़ेगा. तो आइए जानते हैं कि KKR के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण क्या हैं?

पहला समीकरण
अगर KKR अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है, तो उसके कुल 15 पॉइंट्स हो जाएगं. जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचना तब कंफर्म हो जाएगा जब राजस्थान रॉयल्स और पंजाब अपना आखीर लगी मैच हार जाएं.

अगर राजस्थान अपना आखिरी लीग मैच जीत जाते हें तो वो 16 पॉइंट्स के साथ सीधा प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. इसके अलावा अगर पंजाब किंग्स भी जीत जाते है तो उनके 15 अंक हो जाएंगे और फिर मामला नेट रन रेट के आधार पर आ जाएगा. जहां पंजाब कोलकाता से आगे निकल सकती है.

दूसरा समीकरण
अगर KKR अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स से हार जाती है तो फिर वह 13 अंकों पर ही रह जाएगी और टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

तीसरा समीकरण
अगर बारिश या किसी अन्य कारण से KKR का आखिरी मैच रद्द हो जाता है, तो कोलकाता 14 अंकों पर पहुंच जाएगी और फिर प्रतियोगिता में बने रहने के लिए उसे दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. क्योंकि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अंको में तो उनसे आगे निकल सकते हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स भी 14 अंकों तक पहुंच सकती हैं. जिससे फिर मामला नेट रन रेट तक पहुंच जाएगा.

Read more

Local News