आलिया भट्ट ने कान्स 2026 में अपने ग्लैमरस अवतार का जलवा लगातार बिखेर रही हैं. मॉर्डन लुक के बाद राजी एक्ट्रेस ने देसी अवतार में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. वह आज, 13 मई को भारत पवेलियन उद्घाटन समारोह में पहुंची. इस समारोह में वह इंडियन ट्रेडिशनल लुक में नजर आई है. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
आलिया भट्ट ने कान्स 2026 में अपने शानदार फैशन का सिलसिला जारी रखते हुए, फेस्टिवल में भारत पवेलियन में एक मॉडर्न इंडियन लुक में नजर आईं. तरुण ताहिलियानी के खास तौर पर डिजाइन किए गए आइवरी रंग के आउटफिट में सजी आलिया ने पारंपरिक कारीगरी और समकालीन फैशन का मेल दिखाया. उनका यह अंदाज़ रिवेरा के बीच बेहद शाही और सहज लग रहा था.
इवेंट के बाद आलिया भट्ट ने अपने इस लुक को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह अपने लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘बिना किसी हिचक के, एकदम फिल्मी अंदाज़ में. भारत पवेलियन के उद्घाटन के अवसर पर.’ उन्होंने इसे एक व्हाइट हार्ट वाले इमोजी से जोड़ा है.
कान्स में अपनी तीसरी अपीयरेंस के लिए, आलिया ने आइवरी सिल्क साड़ी पहना था, जिसे गाउन की तरह डिजाइन किया गया था. तरुण ताहिलियानी की डिजाइन किए गए इस आउटफिट में कस्टम ड्रेप्ड आइवरी चंदेरी धोती स्टाइल में स्कर्ट थी, जिसके साथ एक खूबसूरती से गढ़ा हुआ कॉरसेट ब्लाउज था.
जिस चीज ने इस पूरे आउटफिट को सचमुच खास बना दिया, वह था साड़ी का ड्रेप. कपड़े में प्लेट्स डालकर उसे एक कंधे पर क्लासिक पल्लू की तरह स्टाइल किया गया था, जो सहजता से पीछे की ओर एक शानदार ‘ट्रेन’ (लंबी लटकन) का रूप ले रहा था और उनके पीछे-पीछे बड़े ही नजाकत से लहरा रहा था.
इस आउटफिट को रेशमी कपड़े पर फूलों वाली बारीक मोतियों की कढ़ाई से सजाया गया था, जिससे एक नरम, बेल जैसी बनावट उभरकर आ रही थी. इसने इस पूरे लुक में एक रुमानी एहसास और गहराई जोड़ दी थी.
ग्लोबल फैशन कलेक्शन में भारतीय टच जोड़ते हुए आलिया ने अपने आउटफिट को एक पारंपरिक नोज पिन, पायल और शानदार पारंपरिक झुमकों-ईयर कफ्स से सजाया. ये एक्सेसरीज़, उनके आउटफिट के सादे आइवरी रंग के बीच तुरंत ही सबसे अलग नजर आईं. उन्होंने आइवरी छाता से अपने लुक को पूरा किया था.
हल्के मेकअप और खुले, लहराते बालों के साथ, आलिया ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उन्हें बखूबी पता है कि इंटरनेशनल रेड-कार्पेट ग्लैमर और भारतीय कारीगरी व विरासत के बीच संतुलन कैसे बनाया जाता है.


