Saturday, May 2, 2026

आने वाला नया सप्ताह बहुत कुछ लेकर आ रहा है, सावधानीपूर्वक समय बिताएं और लाभ उठाएं.

Share

मेष- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आने वाले नए सप्ताह में आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन किसी तरह की लापरवाही ना बरतें. आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके चलते परेशानी हो सकती है. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. व्यापार के लिए किसी सरकारी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. नौकरी वाले जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा. अपने साथी के साथ खुश रहेंगे और आनंद से समय व्यतीत करेंगे. वैवाहिक संबंधों को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. साथी से किसी बात को लेकर विवाद होने की नौबत आ सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप कोई ऐसा कोर्स कर सकते हैं, जिसमें आपकी रुचि अधिक रहेगी. हायर एजुकेशन वाले विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई कर सकते हैं.

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करते रहें. इस सप्ताह आप अपनी आमदनी का सही इस्तेमाल करेंगे. धन की प्राप्ति में परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए प्लान बना सकते हैं. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. आपका कार्य क्षेत्र में मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के सदस्यों को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में तनाव दिखाई दे रहा है. जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है. शिक्षा को लेकर विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा है. आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा. किसी नए सब्जेक्ट को पढ़ने के लिए आप उत्साहित रहेंगे.

मिथुन- आने वाला नया सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा सावधानी से रहने वाला रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा. किसी प्रकार की लापरवाही परेशानी में डाल सकती है. आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे वह सफल रहेंगे. वैसे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. अपने व्यापार के लिए जो भी कदम उठाएंगे वह सार्थक होंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. अधिकारी आपके कार्यों पर नजर रखेंगे. प्रेम संबंधों में तनाव दिखाई दे रहा है. बहस से बचाव करें. वैवाहिक संबंधों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा.

कर्क- मई का पहला सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए सही रहेगा. अपनी सेहत को लेकर निश्चित रहेंगे, लेकिन सप्ताह के अंत में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. परिवार के सदस्यों पर दिल खोलकर धन खर्च कर सकते हैं. साथ-साथ कुछ सेविंग भी करेंगे. करियर और बिजनेस को लेकर सावधान रहें. अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए प्लान बनाएंगे, तभी लाभ होगा. नौकरी पेशे वाले जातकों को नई नौकरी का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. सभी समस्याएं दूर होंगी. आपका प्रिय पात्र आपका साथ देगा. वैवाहिक संबंधों में तनाव से बचें. लड़ाई-झगड़े से बचें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम दिखाई दे रहा है. आपकी सेहत वैसे तो ठीक रहेगी, लेकिन लापरवाही के चलते कोई समस्या खड़ी हो सकती है. आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. ना चाहते हुए भी धन खर्च करना पड़ सकता है. आप अपने बिजनेस को लेकर सतर्क रहें. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा. कार्य क्षेत्र में ऑफिसरों से अच्छी साठगांठ रहेगी. संबंधों के लिए समय अच्छा है. अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताने की कोशिश कर सकते हैं. वैवाहिक संबंध भी अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी और अपने परिजनों संग प्रसन्न रहेंगे. शिक्षा को लेकर भी समय ठीक रहेगा. कुछ परेशानियों के चलते मन भटक सकता है, लेकिन अपना ध्यान पढ़ाई से नहीं हटाएं.

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी से रहने वाला रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. सप्ताह के अंत में आपको कोई समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति को लेकर भी आप तनाव में रहेंगे. आपके खर्चे बढ़े रहेंगे. पैसा आता-जाता रहेगा, जिसके चलते सभी कार्य पूरे होंगे. अपनी सेविंग पर ध्यान बनाएं रखें. इस सप्ताह आप बिजनेस को लेकर उत्साहित रहेंगे. आप पर दैवीय कृपा बनी रहेगी. आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा. आपको ट्रांसफर भी हो सकता है. प्रेम संबंधों में परेशानियां आ सकती हैं. अपने प्रेमी साथी से कोई बात करेंगे तो झड़प हो सकती है. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी और परिवार संग खुश रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन आप सतर्क रहेंगे.

तुला- मई का नया सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा है. आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. आर्थिक स्थिति के लिए समय बढ़िया रहेगा. गवर्नमेंट सेक्टर से बिजनेस बढ़ाने के लिए कोई ऑफर मिल सकता है. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा है. प्रेम संबंधों के लिए भी सप्ताह बढ़िया रहेगा. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. आप एक दूसरे को गिफ्ट भी देंगे. शिक्षा के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा. इस सप्ताह आपकी सेहत ठीक रहेगी. यदि कोई परेशानी होगी तो घबराने की जरूरत नहीं है. आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ा सकती है. निवेश को लेकर आपको इंतजार करना पड़ सकता है. बिजनेस को लेकर आपका समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. थोड़ा संयम रखें और सावधानी से कार्य करें. नौकरी वाले जातकों के लिए समय शानदार है. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है. आपके प्रिय पात्र से किसी बात पर अनबन हो सकती है. वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय बढ़िया रहेगा.

धनु- यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा. इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आपको आंखों की समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति के लिए भी समय सावधानी से रहने वाला है. व्यर्थ के खर्चे बढ़े रहेंगे. व्यापारियों को अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपका प्रमोशन हो सकता है. प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी संग घूमने जा सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा सावधानी से रहने वाला है. आपका मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा.

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा. व्यापार को लेकर भी आप उत्साहित रहेंगे और पार्टनर संग नए प्लान बना सकते हैं. नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों के लिए भी यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. वैवाहिक संबंधों में जीवनसाथी का साथ देंगे. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. आप कई तरीकों से धन कमाएंगे. शिक्षा के लिए विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप अपने मनचाहे विषयों पर पढ़ाई कर सकते हैं.

कुंभ- यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. अपनी सेहत का ध्यान रखें. आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह बढ़िया रहेगी. आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए प्लान बनाएंगे. नौकरी वाले जातकों को अपने ऑफिस में सम्मान मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. अपने प्रिय साथी से मन की बात कह सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. करियर में सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे. व्यापार के भी समय अच्छा है. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति बढ़िया बनी रहेगी. धन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी. प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधान बरतें. विवाद हो सकता है. गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा. जीवनसाथी संग आनंद में समय बिताएंगे. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा.

Read more

Local News