Sunday, June 14, 2026

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 44वें मैच में आज (2 मई) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने सामने होंगे

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 44वें मैच में आज (2 मई) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने सामने होंगे. ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

ये दोनों टीमों की इस सीजन में दूसरी भिड़ंत है. इससे पहले जब मुंबई और चेन्नई वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने आए थे जब सीएसके ने 207 रन बनाने के बाद मुंबई को 104 रनो पर ही ढेर कर दिया था. इसलिए आज के मैच में मुंबई के पास चेन्नई से हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका है.

चेन्नई छह दिन के ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी कर रही है. अपने पिछले मैच में उन्हें गुजरात टाइटंस से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. जहां वो सिर्फ 158 रन बनाए थे, जिसे GT ने आसानी से हासिल कर लिया था. सुपर किंग्स आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.

वहीं, मुंबई इंडियंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों चौंकाने वाली हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है. 20 ओवरों में 243 रन बनाने के बावजूद, उनकी गेंदबाजी औसत से नीचे रही और वे 6 विकेट से मैच हार गए. वे फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं, जहां उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल की है, और छह में हार का सामना किया है.

CSK vs MI: हेड टू हेड

कुल मैच 40

CSK 19

MI 21

2023 से दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए, जिसमें CSK का पलड़ा काफी ज्यादा भारी रहा है. उन्होंने 6 में 5 बार जीत दर्ज की जबकि केवल एक बार हार का सामना करना पड़ा.

CSK vs MI:दोनों टीमों के स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट, एमएस धोनी, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉल्क्स, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, आकाश मधवाल, अमन खान.

मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रघु शर्मा, कृष भगत, राज बावा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.

Read more

Local News