Thursday, April 30, 2026

Renault India ने नए मॉडल ईयर के लिए अपनी Renault Triber को अपडेट कर दिया है.

Share

 कार निर्माता कंपनी Renault India ने नए मॉडल ईयर के लिए अपनी Renault Triber को अपडेट कर दिया है. अब इसकी शुरुआती कीमत 5.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से होगी. नए मॉडल ईयर के अपडेट्स का मुख्य फोकस कार के कम्फर्ट और फीचर्स पर किया गया है, जिसमें ज़्यादातर बदलाव नए फीचर्स के तौर पर किए गए हैं.

2026 Renault Triber की कीमत

2026 Renault Triber के वेरिएंट्सनई कीमत (एक्स-शोरूम)पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम)कीमत में अंतर
Authentic MT5.81 लाख रुपये5.76 लाख रुपये5,000 रुपये
Evolution MT6.70 लाख रुपये6.63 लाख रुपये7,000 रुपये
Techno MT7.39 लाख रुपये7.32 लाख रुपये7,000 रुपये
Emotion MT8.00 लाख रुपये7.91 लाख रुपये9,000 रुपये
Emotion AMT8.48 लाख रुपये8.39 लाख रुपये9,000 रुपये

2026 Renault Triber की कीमत पर नजर डालें तो नई Triber अब वेरिएंट के आधार पर पहले से 9,000 रुपये तक ज़्यादा महंगी हो गई है.

2026 Renault Triber


कार के बेस Authentic ट्रिम की बात करें तो अब Renault Triber के सभी वेरिएंट्स में पूरी तरह से फोल्ड होने वाली दूसरी-रो की बेंच सीट दी गई है, जिसमें तीसरी पंक्ति तक आसानी से पहुंचने के लिए ‘वन-टच टम्बल’ फ़ंक्शन दिया गया है. ये नई सीट्स सामान रखने के लिए ज़्यादा स्पेस देती है. कंपनी का दावा है कि दूसरी-पंक्ति की सीट को फोल्ड करने पर 1065 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है.

वहीं, Evolution ट्रिम की बात करें तो इसमें अब स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और टेलीफ़ोन कंट्रोल्स के साथ-साथ डे-नाइट के हिसाब से एडजस्ट होने वाला रियर व्यू मिरर और रियर केबिन लाइट भी मिलती है. ये फ़ीचर्स पहले केवल हायर Techno ट्रिम से ही दिए जाते थे.

2026 Renault Triber

इसके अलावा, कार के Techno वेरिएंट्स में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, इसमें पहले सिर्फ़ पूरी तरह से लोडेड Triber में ही मिलते थे. इनमें हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर डिफॉगर, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, तीनों-पंक्ति में 12V पावर आउटलेट्स और 6-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम (जिसमें 2 ट्वीटर भी शामिल हैं) शामिल हैं, जबकि पिछले मॉडल में 4-स्पीकर वाला सेटअप था.

Renault Triber के फुली लोडेड Emotion ट्रिम के नए फीचर्स की बात करें तो इसमें पहली बार ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है. इस सब-कॉम्पैक्ट MPV में Kiger-स्टाइल के डायल-आधारित कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिनमें एम्बेडेड रीडआउट्स भी शामिल हैं.

2026 Renault Triber

2026 Renault Triber का पावरट्रेन
2026 Triber के पावरट्रेन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस कार को पुराने 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ खरीदा जा सकता है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. यह इंजन स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं इसके टॉप-स्पेक ट्रिम में 5-स्पीड AMT का विकल्प भी दिया गया है.

Read more

Local News