Wednesday, April 29, 2026

IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 9वें तो सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर है.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में आज (29 अप्रैल) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना 2016 की विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. ये मैच मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि वो सात मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर हैं. वे IPL के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उतर रहे हैं. यह हार उन्हें CSK के हाथों 23 अप्रैल को मिली थी, जब उन्हें 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

दूसरी ओर, SRH ने खराब शुरुआत के बाद अपनी जीत की लय पकड़ ली है. शुरुआत में चार में से तीन मैच हारने के बाद, उन्होंने अगले मैचों में लगातार चार जीत दर्ज की हैं. वो आठ मैचों में पांच जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं. वे राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पाँंच विकेट से जीत हासिल करने के बाद इस मुकाबले में उतर रहे हैं, और वे अपनी जीत लय को बरकरार रखते हुए टॉप चार में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगे.

MI vs SRH: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई का पलड़ा भारी नजर आरहा है. क्योंकि दोनों टीमों ने अब तक 25 बार आमने सामने आए हैं, जिसमें MI ने 15 मैच जीते हैं, जबकि SRH ने 10 मैच जीते हैं. इसके अलावा, पिछले साल इन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मैच MI ने ही जीते थे.

MI vs SRH: वानखेड़े पिच रिपोर्ट
आज का मैच वानखेड़े की पिच नंबर 8 पर खेला जाएगा, और यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहने की उम्मीद है. हालांकि इस टूर्नामेंट में टॉस जीतने के बाद टीमों ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन इस पिच पर खेले गए पिछले 10 मैचों में से 6 मैच उन टीमों ने जीते हैं जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की थी. इस आंकड़े को देखते हुए, टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर विचार कर सकता है. इस मैदान पर, 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 187 रहा है, जबकि 129 टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 172 रहा है.

MI vs SRH: इन खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर
SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. उन्होंने इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को तीन बार आउट किया है, और 36 गेंदों में सिर्फ 32 रन दिए हैं. इसके अलावा पैट कमिंस का मुकाबला रोहित शर्मा के खिलाफ भी अच्छा रहा है. उन्होंने भारत के इस ओपनर को 43 गेंदों में चार बार आउट किया है, और 57 रन दिए हैं. इसलिए, अगर रोहित खेलते हैं, तो पावरप्ले में कमिंस उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.

MI vs SRH: संभावित प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विल जैक्स.

दोनों टीमों का स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.

Read more

Local News