Wednesday, April 29, 2026

आईआईटी आईएसएम में कार्यरत गार्डों को एक अप्रैल 2025 को अचानक नौकरी से हटा दिया गया, अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

Share

धनबादः आईआईटी आईएसएम में कार्यरत गार्डों को एक अप्रैल 2025 को अचानक नौकरी से हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बिना नोटिस और बिना कारण बताए हटाए गए करीब 110 गार्ड अब न्याय की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं.

हटाए गए कई गार्ड 25 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे

गार्डों का आरोप है कि उन्हें साजिश के तहत काम से हटाया गया. उनका कहना है कि जो कर्मचारी संघ से जुड़े थे, उन्हें चिन्हित कर बाहर कर दिया गया, जबकि जो संघ से नहीं जुड़े

ठेकेदारों पर गंभीर आरोप

पीड़ित गार्डों ने ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि हर महीने 3 से 4 हजार रुपये की अवैध वसूली की जाती थी. जब उन्होंने इस वसूली का विरोध किया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. गार्डों का आरोप है कि नए ठेका प्रक्रिया के तहत जानबूझकर उन्हें बाहर किया गया.

मामले को लेकर गार्डों ने केंद्रीय श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई और उप मुख्य श्रम आयुक्त से हस्तक्षेप की मांग की. लेकिन उनका आरोप है कि पिछले सात महीनों से केवल आश्वासन ही मिल रहा है, ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

आंदोलन की दी चेतावनी

नौकरी छिन जाने के बाद गार्डों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. गार्डों का कहना है कि न्याय नहीं मिलने की स्थिति में वे आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं.

इसी कड़ी में आज सभी प्रभावित गार्डों ने उप मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना और प्रदर्शन किया. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. अब देखना होगा कि श्रम विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और गार्डों को न्याय मिल पाता है या नहीं.

Read more

Local News