Sunday, April 26, 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन दूसरी बार आमने सामने होंगी.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इकाना स्टेडियम में आमने सामने होंगे. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने सामने होंगे.

पिछली बार जब ये दोनों टीमों ने ईडन गार्डेंस में एक दूसरे से भिड़ी थी तो लखनऊ ने बेहद रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर तीन विकेट से जीत हासिल की थी. उस मैच में, मुकुल चौधरी ने सिर्फ 27 गेंदों में 54 रन बनाकर मैच जिताऊ पारी खेली थी, उन्होंने सात छक्के लगाकर अपनी टीम को शानदार अंदाज में जीत दिलाई थी.

इस मैच में केकेआर के पास लखनऊ से पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है. दोनों टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे हैं. लखनऊ 7 मैच में 2 जीत के साथ 9वें स्थान पर है जबकि केकेआर उतने ही मैच में 1 जीत के साथ 10वें स्थान पर है.

LSG हार के बावजूद उनकी गेंदबाजी यूनिट ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने किफायती गेंदबाजी करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. लेकिन लखनऊ के लिए उनका होम ग्राउंड लकी साबित नहीं हो रहा है और वो लगातार अपने ग्राउंड पर 7 मैच हो चुके हैं. अगर लखनऊ आज का मैच भी हार जाती है तो फिर उनका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.

वहीं दूसरी ओर कोलकाता की भी कहानी लखनऊ से अलग नहीं है. उनका प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा है, इसी वजह से वो इस साजन सबसे फिसड्डी टीम बनकर 10वें स्थान पर हैं. केकेआर में ना तो बैटिंग यूनिट मजबूत नजर आती है और ना ही गेंदबाजी यूनिट मजबूत है. इस मैच में उनके एक खतरनाक गेंदबाज मथीशा पथिराना के खेलने की संभावना है, जो चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं. इस खिलाड़ी के आने से केकेआर की कमजोर बॉलिंग कुछ मजबूत दिख रही है.

LSG vs KKR: हेड टू हेड

  • कुल मैच – 7
  • लखनऊ ने जीते – 5
  • केकेआर ने जीते – 2

LSG vs KKR: दोनों टीमों का स्क्वाड
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा

Read more

Local News