Sunday, April 26, 2026

पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने 152 रनों की नाबाद पारी खेली.

Share

 अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रनों की नाबाद पारी खेलकर राहुल आईपीएल के इतिहास में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है. मैच देख रहीं अथिया शेट्टी ने अपने पति के इस रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन की तारीफ की है.

25 अप्रैल को केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 मैच में अपनी शानदार पारी से फैंस का दिल जीत लिया. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी ने सिर्फ 67 गेंदों में 152 रनों का शानदार स्कोर बनाया, जो इंडियन प्रीमियर लीग में एक रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन है. केएल राहुल के इस रिकॉर्ड-तोड़ कारनामे के बाद, उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने तुरंत इंस्टाग्राम का सहारा लिया है और उनकी तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2 पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने अपने पति की वाहवाही की.

Athiya Shetty

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अथिया ने सबसे पहले आईपीएल मैच से अपने पति का वो वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 152 रनों नाबाद पारी के बाद मैदान में अपने शानदार पारी का जश्न मना रहे हैं. इस पर अथिया ने लिखा है, ‘उफफफ केएल राहुल.’ इसके बाद उन्होंने केएल राहुल की एक और तस्वीर शेयर की और उसे कैप्शन दिया, ‘बस पागलपन.’ राहुल की शानदार पारी पर उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Athiya Shetty

अथिया के भाई और ‘बॉर्डर 2’ एक्टर अहान शेट्टी ने भी अपने जीजा की इस शानदार उपलब्धि पर प्रतिक्रिया दी है. क्रिकेटर के बारे में दिल्ली कैपिटल्स की पोस्ट को रीशेयर करते हुए अहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘आपने ये क्या कर दिया!, विश्वास ही नहीं हो रहा है.’

Ahan Shetty

बता दें कि KL राहुल ने 47 गेंदों में शतक बनाया और बाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 चौके और 9 छक्के लगाते हुए 67 गेंदों में 152 रन बनाए. नीचे IPL में अकेले सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाला खिलाड़ियों के नाम दिए गए हैं:

  • क्रिस गेल – 175 (2013)
  • ब्रेंडन मैकुलम – 158 (2008)
  • केएल राहुल – 158 (2026)
  • अभिषेक शर्मा – 141 (2025)
  • क्विंटन डी कॉक – 140 (2022)

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बारे में
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को शादी की. इस जोड़े ने खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर अपने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें खाईं. शादी के दो साल बाद, 24 मार्च, 2025 को उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ,जिसका नाम इवारा रखा गया है.

Read more

Local News