Tuesday, May 5, 2026

दूसरी प्रेग्नेंसी के एलान के कुछ ही दिनों बाद दीपिका पादुकोण ने डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ​​के साथ शूटिंग की.

Share

 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते रविवार, 19 अप्रैल 2026 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान करके फैंस को सरप्राइज दिया. 2024 में अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत करने के बाद, यह जोड़ा एक बार फिर माता-पिता बनने के लिए तैयार है. चूंकि दीपिका दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, इसलिए वह अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द खत्म कर रही हैं.

डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ​​ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक शूट के दौरान दीपिका पादुकोण के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की. यह तस्वीर इंटरनेट यूजर्स के बीच तेजी से वायरल हो रही है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के एलान के बाद यह दीपिका की पहली झलक थी.

फोटो में दीपिका व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. उन्होंने अपना लुक सादा रखा है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप नहीं दिखाया.

वहीं, पुनीत ने कैजुअल लुक चुना. हालांकि पुनीत ने अपने इस पोस्ट में यह नहीं बताया कि यह शूट किसी फिल्म के लिए था या किसी विज्ञापन के लिए, जिससे फैंस इस प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं.

21 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर दीपिका के साथ यह तस्वीर शेयर करते हुए पुनीत ने एक्ट्रेस की गर्मजोशी और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘यह शूट? 10/10. कोई कमी नहीं. दीपिका पादुकोण, इतना अपनापन, शालीनता और शानदार होने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया. सच में बहुत आभारी हूं. मैं आपका एहसानमंद रहूंगा.’

रविवार को दीपिका और रणवीर ने दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया. इस स्टार कपल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी दुआ हाथ में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट लिए नजर आ रही थी इस पोस्ट से फैंस और सेलेब्रिटीज, दोनों में ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इंडस्ट्री के कई जाने-माने नामों ने कमेंट्स में इस कपल को अपनी बधाइयां और शुभकामनाएं दीं.

दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी का स्वागत किया. कपल ने अपने बेटी का नाम दुआ रखा. दीवाली के मौके पर इस जोड़े ने अपनी बेटी को दुनिया से मिलवाया. इस दौरान उन्होंने उसका नाम बताया और अपनी पारिवारिक जिंदगी की एक झलक भी साझा की. इस जोड़े ने बताया कि उन्होंने उसका नाम दुआ क्यों रखा. क्योंकि वह उनकी प्रार्थनाओं का जवाब है.

Read more

Local News