Thursday, April 23, 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मैच में आज 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मैच में आज 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

हैदराबाद की टीम 6 मैच में तीन जीत और तीन हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उन्होंने जल्द ही वापसी कर ली.

लेकिन उसके बाद उन्हें दो मैच-लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स-में हार का सामना करना. उसके बाद ईशान किशन की टीम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज करके इस मैच में उतर रही है.

हैदराबाद के लिए अच्छी न्यूज ये है कि कप्तान पैट कमिंस टीम के साथ जुड़ गए हैं, लेकिन वे इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. वहीं, डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएट्जी को टीम में शामिल किया गया है.

वहीं दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में 5 मैच मैच 6 अंको के साथ पांचवें नंबर पर हैं, क्योंकि उनका नेट रन रेट हैदराबाद से कम है. दिल्ली ने सीजन की शुरुआत काफी अच्छी की थी, उन्होंने अपने पहले दो मैच जीते थे. लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें झटका लगा.

उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज की, जहां डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाकर मैच को खत्म करके अहम भूमिका निभाई. दिल्ली इस मुकाबले में भी अपनी जीत की लय को जारी रखने की कोशिश करेगी. पिछले मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल क्रैम्प्स के कारण ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गए थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए उपलब्ध हैं.

SRH vs DC हेड टू हेड
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 जीत हासिल की है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. अपने घरेलू मैदान पर दोनों टीमों का रिकॉर्ड 3-3 से बराबर है. हाल के मैचों में भी दोनों टीमों के बीच कोई खास अंतर नहीं रहा है; दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए पिछले पांच मैचों में से दो-दो मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

SRH vs DC: दोनों टीमों के संभावित 12 खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, एहसान मलिंगा.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन.

SRH vs DC: दोनों टीमों का स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिन्दु मेंडिस, जीशान अंसारी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार टारमाले, अमित कुमार. जेराल्ड कोएट्जी.

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.

Read more

Local News