Thursday, April 23, 2026

एसुस का ड्रॉप ज़ोन प्रोग्राम ग्राहकों के लिए लैपटॉप सर्विस को बिना किसी परेशानी के और करीब ला रहा है जिससे उनका समय बचता है.

Share

 आसुस इंडिया ने आफ्टर-सेल्स सर्विस को और आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपने लोकप्रिय ड्रॉप ज़ोन प्रोग्राम को 22 अतिरिक्त स्टोर्स तक बढ़ा दिया है. अब ग्राहक लैपटॉप की सर्विस के लिए एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर आसानी से डिवाइस जमा कर सकते हैं, बिना किसी अलग सर्विस सेंटर के चक्कर लगाए. यह फैसला दिल्ली-एनसीआर से शुरू होकर देश के कई राज्यों तक फैला है, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों के यूजर्स को भी फायदा मिलेगा.

ड्रॉप ज़ोन पहल ग्राहकों की रोजमर्रा की परेशानियों को ध्यान में रखकर शुरू की गई थी. पहले चरण की अच्छी प्रतिक्रिया देखते हुए कंपनी ने फेज-2 में यह विस्तार किया है. अब दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, कर्नाटक, केरलम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे इलाकों में ज्यादा स्टोर्स शामिल हो गए है. इससे मेट्रो शहरों के साथ छोटे शहरों में भी सर्विस पहुंच मजबूत हुई है. ग्राहक अब कैरी-इन, ऑन-साइट या ड्रॉप ज़ोन में से अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं.

आसुस के 22 नए ड्रोप ज़ोन्स

इस मौके पर आसुस इंडिया के कंज्यूमर और गेमिंग पीसी, सिस्टम बिजनेस ग्रुप के वीपी अर्नोल्ड सू ने कहा कि कंपनी हमेशा से भरोसेमंद अनुभव देने पर जोर देती है. ड्रॉप ज़ोन का विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आफ्टर-सेल्स को और पारदर्शी तथा सुविधाजनक बनाएगा. कंपनी के 4ए फ्रेमवर्क के तहत यह प्रयास जारी है, जिसमें क्वालिटी, उपलब्धता, कवरेज और अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं.

आसुस का आफ्टर-सेल्स नेटवर्क पहले से ही मजबूत है. देशभर में 200 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स, 17,000 से अधिक पिन कोड्स पर ऑन-साइट सपोर्ट और 761 जिलों में कवरेज उपलब्ध है. इसके अलावा कंपनी 24/7 कॉल, चैट, ईमेल और रिमोट सपोर्ट भी मिलता है. मायएसुस ऐप और यूट्यूब चैनल के जरिए यूजर्स खुद भी कई समस्याएं सुलझा सकते हैं. ड्रॉप ज़ोन इन सभी को और बेहतर बनाने का माध्यम बन गया है.

यह विस्तार आसुस के एश्योरेंस इनिशिएटिव का हिस्सा है. इसमें सुनिश्चित गुणवत्ता, हर समय सहायता, हर जगह पहुंच और अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं. आने वाले समय में कंपनी और ज्यादा जगहों पर ड्रॉप ज़ोन बढ़ाने की योजना बना रही है. लिहाजा, यह पहल उन यूजर्स के लिए राहत लेकर आई है, जो लैपटॉप सर्विस में समय और मेहनत बचाना चाहते हैं.

स्मार्टफोन बिजनेस किया बंद

आपको बता दें कि आसुस ने हाल ही में स्मार्टफोन बिजनेस को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. जनवरी 2026 में कंपनी के चेयरमैन जॉनी शिह ने ताइवान में एक इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि आसुस 2026 में कोई नया स्मार्टफोन मॉडल नहीं करेगा.

इसका मतलब है कि Zenfone और ROG Phone सीरीज दोनों को नई पीढ़ी नहीं मिलेगी. कंपनी अब अपने संसाधनों को कमर्शियल पीसी, AI-संबंधित प्रोडक्ट्स जैसे रोबोट्स और स्मार्ट ग्लासेस पर फोकस करने जा रही है.

हालांकि आसुस ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा फोनों के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट्स, वारंटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस पूरी तरह जारी रहेगी, कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. यह फैसला स्मार्टफोन मार्केट में कड़ी कॉम्पिटिशन और घटते मार्जिन के कारण लिया गया लगता है, जिससे कंपनी AI और लैपटॉप जैसे मजबूत क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकेगी.

Read more

Local News