Thursday, April 23, 2026

वीवो की कीमत बढ़ोतरी ने मिड रेंज स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा को और कड़ा बना दिया है जिससे खरीदारों के विकल्प प्रभावित होंगे.

Share

भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बार फिर कीमतों का दबाव बढ़ता नज़र आ रहा है. वीवो ने अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक साथ बढ़ोतरी कर दी है, जिससे खरीदारों के लिए विकल्प चुनना अब पहले जितना आसान नहीं रह गया है. इस बार बढ़ोतरी सिर्फ एक या दो मॉडल तक सीमित नहीं है, बल्कि T, V और Y सीरीज़ के कई डिवाइस इसकी चपेट में आए हैं.

इसका सबसे ज्यादा असर Vivo T5x पर देखने को मिला है, जिसकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में करीब 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. इससे खरीदारों के लिए नए विकल्प चुनना अब पहले जितना आसान नहीं रह गया है. इस बार बढ़ोतरी सिर्फ एक या दो मॉडल तक सीमित नहीं है, बल्कि T, V और Y सीरीज के कई डिवाइस इसकी चपेट में आ गए हैं.

इन वीवो फोन्स की कीमत बढ़ी

इसका सबसे ज्यादा असर Vivo T5x पर देखने को मिला है, जिसके सभी वेरिएंट्स की कीमत में करीब 4,000 रुपये तक का इज़ाफा हुआ है. अब इसका बेस वेरिएंट 22,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि टॉप वेरिएंट 26,999 रुपये तक पहुंच गया है. इस तरह वीवो वी-सीरीज के फोन्स भी महंगे हो गए हैं. Vivo V70 अब 44,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि V70 Elite की कीमत 59,999 रुपये तक चली गई है. इस बदलाव के बाद ये फोन अब प्रीमियम सेगमेंट के काफी करीब पहुंच गए हैं.

वीवो की Y-सीरीज में भी बदलाव देखने को मिला है. Vivo Y51 Pro की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा कुछ अन्य मॉडल्स में भी जल्द ही कीमत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब भारत का स्मार्टफोन मार्केट पहले से ही दबाव में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 की शुरुआत में बाजार में करीब 9% की गिरावट दर्ज की गई है. इसके पीछे मुख्य कारण बढ़ती कीमतें, ग्राहकों का सर्तक रुख और कम होती खरीदारी बताई जा रही है. मेमोरी जैसे कंपोनेंट्स की लागत भी लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर फोन की कीमतों पर पड़ रहा है.

अब स्थिति ऐसी बन गई है कि 3,000 से 4,000 रुपये तक बढ़ोतरी किसी फोन को एक अलग कैटेगरी में पहुंचा सकती है. ऐसे में अपने बजट को बढ़ाकर थोड़ा बेहतर विकल्प की ओर जा सकते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में और भी ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट्स की कीमत में बदलाव कर सकते हैं, उन्हें बढ़ा सकते हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले ऑफर्स, डिस्काउंट और एक्सचेंज डील्स का इंतजार करना समझदारी हो सकती है.

Read more

Local News