व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूज़र्स को एक नई सुविधा देने वाला है. कंपनी एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग कर रही है, जिसका नाम ‘व्हाट्सएप प्लस’ (WhatsApp Plus) है. यह प्लान इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के प्लस प्रोग्राम की तरह ही है. हालांकि, इसमें ज्यादातर फीचर्स सिर्फ लुक और फील को बेहतर बनाने वाले बैं. इसका मतलब है कि व्हाट्सएप पर की जाने वाली बेसिक चीजें जैसे- चैटिंग, कॉल या मैसेज भेजने जैसी बेसिक चीजें सभी के लिए फ्री रही रहेंगी.
सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा समेत कई यूज़र्स ने इस नए प्लान को देखा है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा ने जानकारी दी है कि व्हाट्सएप प्लस यानी पेड प्लान एक वैकल्पिक सब्सक्रिप्शन प्लान है. इसका मतलब है कि यूज़र्स चाहें तो इसे खरीदकर कुछ अतिरिक्त फायदों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन बेसिक चीजें पहले की तरह ही पूरी तरह से फ्री ही रहेंगी.
पेड प्लान में क्या खास होगा?
Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप पेड प्लान में यूज़र्स को अपनी चैटिंग अनुभव को ज्यादा पर्सनलाइज्ड और ऑर्गनाइज्ड बनाने के लिए ले सकते हैं. इसमें एक्सपैंडेड पिन्ड चैट्स, कस्टम लिस्ट्स, नई चैट थीम्स और कुछ और ऑप्शन्स शामिल हैं. कंपनी अभी छोटे स्तर पर टेस्ट कर रही है ताकि फीडबैक लेकर कुछ सही और उपयोगी बना सके.
इस प्लान में यूज़र्स 20 चैट्स तक पिन कर सकेंगे, जबकि फ्री वर्ज़न में अधिकतम 3 चैट्स को ही पिन करने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा कस्टम आइकन्स, थीम्स, रिंगटोन्स और नोटिफिकेशन टोन्स चुनने की आजादी मिलेगी. कुछ एक्सक्लूसिव स्टिकर्स भी उपलब्ध होंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि स्टेटस में आने वाले ऐड्स को हटाने की कोई सुविधा अभी नहीं बताई गई है.
व्हाट्सएप पेड प्लान की कीमत की बात करें तो मेटा ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोप में इसकी कीमत €2.49 प्रति महीना, जबकि पाकिस्तान में सिर्फ 229 पाकिस्तानी रुपए यानी करीब 82 सेंट हो सकती हैं. कई यूज़र्स को एक महीने के लिए फ्री ट्रायल भी मिल रहा है. यह कीमत अलग-अलग देशों में खरीद क्षमता को ध्यान में रखकर रखी गई लगती है.
दरअसल, साल 2016 में फेसबुक द्वारा खरीदे जाने के बाद व्हाट्एस ने अपना पुराना एक डॉलर वाला सालाना सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया था. उस वक्त से लेकर अभी तक कंपनी बिजनेस मैसेजिंग और क्लिक-टू-व्हाट्सएप ऐड्स पर फोकस कर रही है. फिलहाल, इस प्लान को सिर्फ कुछ सीमित मार्केट और कुछ एंड्रॉयड बीटा यूज़र्स के बीच में लॉन्च किया गया है.


