Saturday, April 18, 2026

सलमान खान ने साल 1991 में साउथ फिल्ममेकर्स के साथ काम करना शुरू किया था और यह सिलसिला आज भी जारी है.

Share

सलमान खान के फैंस के लिए एक गुडन्यूज है. हाल ही में सलमान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर बताया था कि उन्होंने साउथ के दो बड़े फिल्ममेकर्स दिल राजू और वामसी पेडिपल्ली से एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया. अब गुडन्यूज यह है कि इस एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग आज 18 अप्रैल से मुंबई में शुरू हो गई है. यह पहली बार नहीं है, जब सलमान ने साउथ फिल्ममेकर्स से हाथ मिलाया है. इससे पहले दबंग स्टार कई साउथ डायरेक्टर्स संग फिल्में कर चुके हैं, जिन्होंने ‘भाईजान’ के गिरते फिल्म करियर को ही हवा दी थी. उनके फिल्म करियर के सबसे बड़े बदलाव अक्सर साउथ सिनेमा निर्देशकों के साथ काम करने से आए हैं.

बंधन और बॉडीगार्ड से लेकर प्रभु देवा की वांटेड तक, जिसने सुपरस्टार के करियर में लगभग एक दशक के लंबे ठहराव को खत्म किया. अब पेडिपल्ली के साथ उनकी नई साझेदारी को देखते हुए, साउथ इंडियन फिल्ममेकर्स के साथ उनके पिछले प्रोजेक्ट्स और उन फिल्मों के परिणामों पर एक नजर डालते हैं. साथ ही जानेंगे कि क्या सलमान और नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर वामसी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएंगे.

सलमान का साउथ सिनेमा में सक्सेस ग्राफ

सलमान खान ने अपने तीन दशक से भी लंबे करियर में साउथ डायरेक्टर्स संग 11 फिल्में की हैं, जिसमें 4 ब्लॉकबस्टर और 7 फ्लॉप साबित हुई है. सलमान ने बीते साल 2025 में ही साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगदास के साथ सिकंदर जैसी डिजास्टर फिल्म दी है. सलमान खान की साउथ डायरेक्टर संग काम की शुरूआत साल 1991 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म लव से हुई थी. फिल्म का निर्देशन तमिल और तेलुगु फिल्ममेकर सुरेश कृष्णा ने किया था. यह फिल्म कृष्णा की तेलुगु फिल्म प्रेमा (1989) की ऑफिशियल रीमेक थी. फिल्म लव के गाने तो हिट हुए, मगर फिल्म फ्लॉप हुई. अगले ही साल 1992 में सुरेश कृष्णा ने सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी के साथ फिल्म जागृति डायरेक्ट की, लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप निकली.

सलमान को मिली पहली हिट

तकरीबन छह साल बाद सलमान खान को फिल्म बंधन (1998) में देखा गया, जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ, अश्विनी भावे और लीड एक्ट्रेस रंभा थीं. फिल्म का निर्देशन तेलुगु फिल्ममेकर के.मुरली मोहन राव ने किया था. बंधन साल 1992 में आई तमिल फिल्म पंडीथुरई का हिंदी रीमेक थी. बंधन से सलमान खान ने पहली बार किसी साउथ डायरेक्टर के साथ सक्सेस हासिल की थी. इसके बाद 2002 में हम तुम्हारे हैं सनम हिट हुई है. फिर लंबे अरसे तक सलमान को साउथ डायरेक्टर्स के साथ कई फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा, जिसमें क्योंकि (2005) और शादी करके फस गया (2006) शामिल हैं

साउथ डायरेक्टर संग बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर

2000 के बाद सलमान खान की झोली में कई हिट तो कई बड़ी हिट फिल्में भी आई थी. बॉलीवुड में तेरे नाम (2003) से बड़ा कमबैक किया था. इसके बाद मुझसे शादी करोगी (2004), नो एंट्री (2005), पार्टनर (2007) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. 2000 से 2007 के बीच सलमान ने फिर मिलेंगे, दिल ने जिसे अपना कहा, लकी, क्योंकि, सावन, बाबुल, जानेमन, हैलो, हीरोज और युवराज जैसी फ्लॉप फिल्में भी दीं. साल 2009 में सलमान का ऐसा कमबैक हुआ कि फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2009 में पॉपुलर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभु देवा ने उन्हें फिल्म ‘वॉन्टेड’ में कास्ट किया.

वॉन्टेड सलमान के करियर की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. वॉन्टेड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें सलमान का अलग ही अवतार देखने को मिला. वॉन्टेड टॉलीवुड के प्रिंस महेश बाबू की फिल्म पोकिरी (2006) का हिंदी रीमेक है. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे. वॉन्टेड की कामयाबी के बाद सलमान ने 2011 में मलयालम फिल्ममेकर सिद्दिकी संग फिल्म बॉडीगार्ड में काम किया. बॉडीगार्ड 2010 में इसी नाम से आई मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हुई

‘दबंग’ फ्रेंचाइजी का निकला दम

बता दें, साल 2010 में सलमान ने अभिनव कश्यप के साथ दबंग और भाई अरबाज खान संग दबंग (2012) बनाई थी. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छा गई. वहीं, दबंग 3 के लिए सलमान ने वॉन्टेड के डायरेक्टर प्रभु देवा से हाथ मिलाया. साल 2019 में रिलीज हुई दबंग 3 फ्लॉप साबित हुई और इस तरह सलमान खान की दबंग फ्रेंचाइजी का दम निकल गया. इसके दो साल बाद साल 2021 में सलमान ने प्रभुदेवा के साथ राधे: योअर मोस्ट वॉन्टेड भाई बनाई, जो भाईजान के करियर की डिजास्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. बीते साल 2025 को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर से उनके फैंस को ड़ी उम्मीद थी, लेकिन यह फिल्म भी सलमान के करियर पर बड़ा दाग छोड़ गई. आमिर खान संग गजनी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर एआर मुरुगदास ने इसे डायरेक्ट किया था.

वामसी से वापसी करेंगे सलमान खान?

अब सलमान खान अपनी अगली फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं, जो पहले 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी. फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसकी रिलीज से पहले सलमान ने वामसी संग नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है. यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें सलमान खान के अपोजिट साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी. अब देखना होगा कि क्या सलमान खान साउथ फिल्ममेकर के साथ एक बार फिर सक्सेस का स्वाद चख पाएंगे या नहीं? आपको बता दें, वामसी ने साउथ सिनेमा में वारिषु, महाऋषि, येवादू और मुन्ना जैसी हिट फिल्में दी हैं.

Read more

Local News