Saturday, April 18, 2026

सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीज सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. फ्रैंचाइजी ने टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पेन की जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जीराल्ड कोएट्जी को टीम में शामिल किया है.

काव्या मारन की टीम न शनिवार को एक आधिकारिक मीडिया एडवाइजरी में इस बात की पुष्टि की. जिसमें बताया गया कि पेन टखने में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. जिसके कारण कोएट्जी को टीम में बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया है.

जीराल्ड कोएट्जी के पास अनुभव
बता दें कि पेन ने मौजूदा IPL सीजन में 2 मैच खेले थे और 2 विकेट लिए थे. उनकी जगह टीम में आने वाले कोएट्जी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव भी है. 24 वर्षीय खिलाड़ी ने चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 T20I मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 67 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं.

कोएट्जी इस साल की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. इससे पहले वो दो टीमों के लिए IPL में खेल चुके हैं. वह पहले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के लिए खेले हैं. जहां उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए. अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर ये गेंदबाज, SRH के बॉलिंग अटैक को और मजबूत करेंगे.

कोएट्जी T20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. टूर्नामेंट के बाद, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सभी पांच T20I मैचों में हिस्सा लिया. वह 2 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने जा रहे हैं.

पैट कमिंस भी मैदान में उतरने को तैयार
इस बीच, SRH को अपने कप्तान पैट कमिंस के टीम में शामिल होने से बड़ी राहत मिली है. कमिंस 17 अप्रैल को टीम से जुड़े थे. उम्मीद है कि वह 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे. फिलहाल, SRH पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और 18 अप्रैल को बाद में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार, दिलशान मदुशंका, जीराल्ड कोएट्जी.

Read more

Local News