Thursday, April 16, 2026

इंडियन सिनेमा की सबसे कमाऊ लव-स्टोरी फिल्म सैयारा की लीड स्टारकास्ट एक बार फिर लव-रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं.

Share

इंडियन सिनेमा की सबसे कमाऊ लव-स्टोरी फिल्म सैयारा की लीड स्टारकास्ट एक बार फिर लव-रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं. 2025 में रिलीज हुई मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सैयारा ने नौजवानों के दिलों में प्यार की नई परिभाषा गढ़ी थी. इस फिल्म का लोगों पर खूब खुमार छाया था. अहान पांडे अपनी डेब्यू फिल्म से स्टार बन गए और अनीत पड्डा रातोंरात करोड़ों दिलों की क्रश. अब यह खूबसूरत और फ्रैश जोड़ी एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए प्यार का नया पेगाम लेकर आ रही है. बीती 15 अप्रैल की रात को दिग्गज फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी फिर पर्दे पर आग लगाने को तैयार है.

तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, सैयारा टीम रिटर्न्स, आधिकारिक ऐलान, सैयारा टीम की वापसी, डायरेक्टर मोहित सूरी, प्रोड्यूसर अक्षय विद्यवानी और लीड स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक बार फिर इंटेंस लव स्टोरी फिल्म में साथ आने का वादा किया है, यह फिल्म दिल और आत्मा को छूने वाले म्यूजिक के साथ आएगी’. तरण आदर्श ने बताया, अभी फिल्म का टाइटल नहीं आया है, इस फिल्म को भी यशराज बैनर का सपोर्ट मिलेगा, यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर आएगी, लेकिन यह सैयारा 2 नहीं है’.

मोहित सूरी, अहान पांडे और अनीत पड्डा की तिकड़ी ने सैयारा से क्या कमाल किया है, इसे पूरा देश देख चुका है. अब एक बार फिर यह तिकड़ी दर्शकों के दिल में बसने जा रही है. मोहित सूरी अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. मोहित सूरी ने अपना अहान पांडे और अनीत पड्डा संग दोबारा काम करने पर उत्साह जाहिर किया है. मोहित ने कहा, मेरे लिए लवस्टोरी फिल्में काफी करीब रही हैं, जब इमोशन निकलते हैं, फिर इन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होता है. प्यार को अंदर से महसूस किया जाता है. इसलिए मेरा झुकाव ऐसी कहानियों पर ज्यादा है. सैयारा टीम के साथ दोबारा आना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है. एक नई कहानीके साथ रियूनाइट होना, वाकई में बहुत खुशी की बात है, इस बार मैं खुद को न्यूकमर की तरह फील कर रहा हूं, एक्साइटेड हूं और इस कहानी के लिए बेताब हूं. मैं आशा करता हूं कि एक बार फिर मेरा म्यूजिक लोगों के दिलों को छूएगा.

Table of contents [hide]

Read more

Local News