हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पेड प्रीव्यू का चलन एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है. यह चलन साउथ सिनेमा और हॉलीवुड में पहले से ही चली आ रही है. लेकिन अब बॉलीवुड भी इस ट्रेंड को अपनाने लगा है. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इस दिशा में बड़ा बदलाव लाते हुए नए रास्ते खोले हैं. फिल्म ने देशभर में 12,000 से ज्यादा पेड प्रीव्यू शो चलाए, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है. फिल्म की सफलता के बाद अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने भी 16 अप्रैल की रात 9 बजे से पेड प्रीव्यू शुरू करने जा रही है, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने वाला है.
सिनेमाघरों के अनुसार, पेड प्रीव्यू अब केवल एक एक्सपेरिमेंट नहीं रह गया है, बल्कि बॉक्स ऑफिस का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, 2024 में ‘स्त्री 2’ ने पेड प्रीव्यू से 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘धुरंधर 2’ ने इससे कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया.
पीवीआर आईनॉक्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों के पेड प्रीव्यू में 75 से 80 प्रतिशत तक सीटें भरी रहीं. ‘धुरंधर 2’ के प्रीव्यू के लिए 2 लाख से ज्यादा टिकट बिके. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेड प्रीव्यू से फिल्मों की कमाई शुरुआती दिनों में ही बढ़ जाती है, जिससे ओपनिंग वीकेंड पर दबाव कम होता है. साथ ही दर्शकों की भीड़ अलग-अलग दिनों में बंट जाती है, जिससे थिएटर बिजनेस बैलेंस हो सकता है.
थिएटर मालिकों के अनुसार, पेड प्रीव्यू से उन्हें प्रीमियम टिकट प्राइसिंग का फायदा मिलता है और शो प्लानिंग बेहतर होती है. गुरुवार शाम के ‘सॉफ्ट स्लॉट’ में 2 से 4 अतिरिक्त शो भी देशभर में अच्छी कमाई जोड़ सकते हैं.
पेड प्रीव्यू के जरिए फिल्म को लेकर शुरुआती रिएक्शन मिल जाता है, जिससे आगे की रणनीति तय करने में मदद मिलती है. ब्रांड्स भी इस दौरान ज्यादा टारगेटेड ऑडियंस तक पहुंच बना पाते हैं.
हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह मॉडल बड़े बजट और इंस्पायर की फिल्मों के लिए ज्यादा फायदेमंद है. छोटी और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए यह उतना इफेक्ट्स नहीं हो सकता, क्योंकि भारत में टिकट की कीमतें एक अहम रोल निभाती है.
‘धुरंधर 2’ के टिकट मेट्रो शहरों में 3000 रुपये तक बिके, जबकि ‘स्त्री 2′ के प्रीमियम शो 1000 रुपये से ऊपर गए. इसके बावजूद दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली. हालांकि भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यू टिकट दोनों फिल्मों की अपेक्षात सस्ते रखे गए हैं. अब देखना होगा कि क्या अक्षय कुमार की फिल्म सस्ते पेड प्रीव्यू की रणनीति से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर पाती है या नहीं.


