Wednesday, April 15, 2026

जॉन अब्राहम ने आधिकारिक तौर पर फोर्स 3 की शूटिंग शुरू करने का एलान कर दिया है, जिसमें हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं.

Share

अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी का नया पार्ट फोर्स 3 की शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. अभिनेता ने आज 15 अप्रैल बुधवार को सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें आगामी फिल्म की रिलीज डेट, कास्ट और क्रू के बारे में जानकारी दी गई है.

उन्होंने हर्षवर्धन राणे, तान्या मानिकतला, सूर्या शर्मा और निर्देशक भव धूलिया सहित कलाकारों और क्रू के सदस्यों को टैग करते हुए लिखा, जब अजेय का सामना अटल से होता है, तो एक तूफान जन्म लेता है. फोर्स आ रही है! #Force3 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है’.

पिछले साल नवंबर में, हर्षवर्धन राणे ने खुलासा किया कि वह पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी में लीड रोल करेंगे, जिसमें पहले जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे. राणे ने महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके इसकी घोषणा की, जिसमें उन्हें पारंपरिक पोशाक में पूजा करते हुए देखा गया था.

उस समय उन्होंने लिखा था, ‘जॉन अब्राहम ने हर्षवर्धन राणे को ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी लीडरशिफ में काम करने के लिए राजी कर लिया है’. साथ ही उन्होंने सीनियर अभिनेता को उनके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया था.

फोर्स फ्रैंचाइजी की शुरुआत फोर्स (2011) से हुई थी, जिसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया था. यह फिल्म तमिल हिट काखा काखा का रीमेक थी, जिसमें जॉन अब्राहम के साथ जेनेलिया देशमुख ने अभिनय किया था.

इसका सीक्वल, फोर्स 2, 2016 में रिलीज हुआ था और इसका निर्देशन अभिनय देव ने किया था. इस फिल्म में अब्राहम ने अपनी भूमिका को दोहराया, और सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भसीन भी कलाकारों में शामिल हुए.

फोर्स 3 की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो चुकी है, और ऐसा लगता है कि यह फ्रैंचाइजी अपने एक्शन से भरपूर ब्रह्मांड को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जिसमें एक नई कास्ट को एक साथ लाया जाएगा और साथ ही बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर पुलिस-एक्शन सीरीज में से एक की विरासत को भी जारी रखा जाएगा.

Read more

Local News