Friday, April 17, 2026

ओप्पो ने मिडरेंज प्राइस सेंगमेंट में एक नई फोन सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G शामिल हैं.

Share

Oppo ने भारत में दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. इन दोनों फोन्स के नाम Oppo F33 5G और Oppo F33 5G Pro है. दोनों फोन एक ही सीरीज का हिस्सा हैं. ये दोनों मिडरेंज प्राइस सेगमेंट के स्मार्टफोन हैं. इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ 7,000mAh की बैटरी मिलती है. इसके अलावा इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है, जिससे फोन की मजबूती का पता चलता है.

ओप्पो ने इस सीरीज के दोनों फोन्स में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट दिया है, जो डेली लाइफ के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग तक आसानी से हैंडल कर सकता है. आइए हम आपको इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

Oppo F33 5G: स्पेसिफिकेशन्स

विशेषताडिटेल्स
डिस्प्ले6.57 इंच FHD+ 120Hz AMOLED, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6360 MAX (6nm)
RAM / स्टोरेज6GB/8GB LPDDR4X + 128GB/256GB UFS 2.2
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 + ColorOS 16.0
रियर कैमरा50MP मुख्य (OV50D40) + 2MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग
डाइमेंशन / वजन158.38 × 75.15 × 8mm / 189g
ड्यूरेबिलिटीMIL-STD-810H, IP66 + IP68 + IP69
अन्य फीचर्सइन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, स्टीरियो स्पीकर्स, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4

Oppo F33 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन्स

विशेषताडिटेल्स
डिस्प्ले6.57 इंच FHD+ 120Hz AMOLED, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6360 MAX (6nm)
RAM / स्टोरेज8GB LPDDR4X + 128GB/256GB UFS 2.2
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 + ColorOS 16.0
रियर कैमरा50MP मुख्य (OV50D40) + 2MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा50MP (GC50F6, 100° अल्ट्रा-वाइड)
बैटरी7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग
डाइमेंशन / वजन158.38 × 75.15 × 8.3mm / 194g
ड्यूरेबिलिटीMIL-STD-810H, IP66 + IP68 + IP69 + IP69K
अन्य फीचर्सइन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, स्टीरियो स्पीकर्स, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4

OPPO F33 5G और F33 Pro 5G की कीमतें

  1. 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹31,999
  2. 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹34,999
  3. 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹37,999

OPPO F33 Pro 5G की कीमतें

  1. 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹37,999
  2. 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹40,999

दोनों फोन आज से ही अमेज़न, फ्लिपकार्ट और OPPO India की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं.शिपमेंट जल्द ही शुरू हो जाएगा.

प्री-ऑर्डर ऑफर्स (दोनों फोनों पर लागू)

  • प्रमुख बैंक कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट कैशबैक
  • 12 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन
  • UPI पेमेंट पर 10% तक कैशबैक
  • एक्सचेंज पर 10% तक अतिरिक्त बोनस
  • फोन के साथ OPPO Enco Buds3 Pro+ सिर्फ ₹14,999 में (50% डिस्काउंट)
  • प्री-ऑर्डर पर 180 दिनों तक एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री

Read more

Local News