Wednesday, April 15, 2026

बिहार में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव कमजोर होने के कारण सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

Share

 बिहार में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहने की संभावना है, जिससे सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। अल नीनो के प्रभाव के कारण देश में औसत वर्षा 92 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर डालेगा।

पटना। बिहार में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव कमजोर होने के कारण सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में खेती-किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के Weather Forecast के अनुसार, अल नीनो के प्रभाव से देश में वर्षा में कमी के आसार हैं। जून से सितंबर के बीच देश में कुल वर्षा औसत 92 प्रतिशत रह सकती है। आमतौर पर 90-95 प्रतिशत के बीच वर्षा को सामान्य से कम माना जाता है।

बीते तीन माह जनवरी से मार्च में उत्तरी गोलार्ध में हिम आवरण का प्रभाव सामान्य से कम रहा। वहीं, मानसून की समय रेखा की बात करें तो विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के अपने नियमित समय के आसपास ही आगे बढ़ने की उम्मीद है।

आमतौर पर मानसून दक्षिण राज्य केरल के तट पर एक जून के आसपास दस्तक दे सकता है। इसके बाद पूरे देश को कवर करते हुए आगे बढ़ेगा।

अल नीना के कारण बादलों की बेरुखी पूरे सीजन को बिगाड़ सकता है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान औसत वर्षा का मानक 698-897 मिमी सामान्य मानी जाती है।

पछुआ से गर्म रहेगा दिन और रात

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम (Bihar Weather) गर्म होने के साथ शुष्क बना रहेगा। तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री वृद्धि के आसार है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण दिन और रात गर्म रहने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

मंगलवार को सारण जिले में हवा की सर्वाधिक गति 43 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। पटना सहित कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने से लू जैसे हालात बने रहे। आसमान साफ होने और वातावरण में नमी की मात्रा में कमी आने से तापमान ऊपर चढ़ा रहा।

पटना का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस एवं 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मंगलवार को वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना37.723.1
गयाजी39.220.0
भागलपुर34.022.8
मुजफ्फरपुर34.022.6

Read more

Local News