Saturday, May 2, 2026

तमाम जातकों को अपनी सेहत के प्रति गंभीर रहना होगा, वरना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

Share

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. आप लापरवाही के चलते बीमार पड़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, परंतु खर्चों की बढ़ोतरी के कारण मन परेशान रहेगा. व्यापारियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो सोच-विचार कर ही करें. नौकरी वाले जातको के लिए समय अच्छा रहेगा. ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है. प्रेम के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. यदि आप अपने प्रेमी साथी से बहुत दिनों से नहीं मिले हैं तो मिलने का प्लान बना सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को सावधान रहना होगा. पारिवारिक माहौल के कारण पढ़ाई में कुछ व्यवधान पड़ सकता है.

वृषभ- यह सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. सेहत के प्रति सावधान रहें. सिर दर्द, बुखार इत्यादि समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा. व्यापारियों को सावधान रहना होगा. बिजनेस पार्टनर की किसी भी बात को मानने से पहले सोच-विचार अवश्य करें. नौकरी वाले जातकों के लिए सप्ताह बढ़िया है. उनका प्रमोशन हो सकता है. प्रेमी जातकों के लिए भी समय ठीक रहेगा. डिनर करने के लिए जा सकते हैं. शिक्षा के लिए भी समय ठीक दिखाई दे रहा है. पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देंगे. हायर एजुकेशन वाले जातकों को सफलता मिल सकती है.

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही दिखाई दे रहा है. आपको पेट से संबंधित समस्याओं से सावधान रहना होगा. आर्थिक स्थिति भी इस सप्ताह बढ़िया रहेगी. फालतू के खर्चों से आमदनी पर फर्क पड़ सकता है. व्यवसाय को लेकर समय ठीक रहेगा. अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों की बात करें तो आपके रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप के चलते दूरियां आ सकती हैं. वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे. जीवनसाथी संग घूमने या डिनर पर जा सकते हैं. शिक्षा के लिए भी समय ठीक-ठाक रहेगा.

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी से रहने वाला रहेगा. आपको सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहें. इनकम के मुकाबले खर्चे बहुत बढ़ रहेंगे. व्यापार को लेकर किसी पार्टनर से या किसी व्यक्ति से उलझने की कोशिश ना करें. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. ऑफिस के कार्य से बाहर जा सकते हैं. प्रेम संबंधों में सतर्क रहना होगा. एकदूसरे की कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें. वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है.

सिंह- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लापरवाही महंगी पड़ सकती है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय थोड़ा सा चुनौतियों से भरा रहेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर समय अच्छा रहेगा. प्रेमी के साथ मौज-मस्ती के साथ जीवन बिताएंगे. जीवन में आनंद रहेगा. वैवाहिक संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोक हो सकती है. विद्यार्थी सावधान रहेंगे और पढ़ाई में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे.

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी से रहने वाला रहेगा. सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति के लिए समय सामान्य रहेगा. खर्चों में कुछ कमी आएगी, जिससे आमदनी में बढ़ोतरी होगी. करियर और व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए कार्यक्षेत्र का माहौल बढ़िया रहेगा. प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. आपके प्रिय पात्र से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी संग खुशियों भरा समय व्यतीत कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है.

तुला- नया सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आपको कोलेस्ट्रॉल से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है. धन को लेकर समस्याएं बन सकती हैं. अपने खर्चों को कम करने की कोशिश करें. व्यापारियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों का परामर्श अवश्य लें. नौकरी वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर भी समय अच्छा रहेगा. आप अपने प्रिय पात्र के साथ में बहुत अधिक खुश रहेंगे. कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है.शिक्षा को लेकर विद्यार्थियों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. आपकी सेहत के लिहाज से थोड़ी सी समस्याएं आ सकती हैं. आपको आंख, नाक, इत्यादि से संबंधित कोई मौसमी परेशानी आ सकती है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके लिए सप्ताह बहुत अधिक अच्छा रहेगा. नए-नए तरीके से आपके पास धन का आगमन बना रहेगा. व्यापारियों के लिए सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. नौकरी वाले जातक दफ्तर की राजनीति से बचने का प्रयास करें और अपने कार्य पर ध्यान देने की कोशिश करें. प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी. आप प्रेमी से विवाह की बात कर सकते हैं. वैवाहिक संबंध भी अच्छे बने रहेंगे. अपने जीवनसाथी के साथ संतुष्टि भरा समय व्यतीत करेंगे. विद्यार्थियों का रुझान पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों की तरफ अधिक रहेगा.

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. इस सप्ताह सेहत की बात करें तो आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापार को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे. आपका व्यापार उन्नति कर सकता है. नौकरी पेशा वाले जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा. प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया है. अपने प्रिय पात्र के साथ आनंद भरा समय बिताएंगे. वैवाहिक संबंधों के लिए भी सप्ताह बढ़िया है. जीवनसाथी संग प्रेम बना रहेगा. विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर सावधान रहेंगे.

मकर- यह सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा. आपको पेट से संबंधित समस्या से बचना होगा. संतुलित भोजन करें. आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. यदि आप किसी सरकारी संस्थान से जुड़े हैं तो लाभ हो सकता है. अपनी बुद्धिमानी से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सक्षम रहेंगे. नौकरी वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है. प्रेमी जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप अपने प्रेम के साथ रहते हुए अपने परिवार का विरोध कर सकते हैं. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. शिक्षा को लेकर सप्ताह ठीक रहेगा. परेशानियां होते हुए भी छात्र पढ़ाई में निपुण रहेंगे.

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, अन्यथा चोट लग सकती है. आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा. यदि आपने पहले इन्वेस्टमेंट किया है उससे आपको लाभ हो सकता है. व्यापारियों के लिए व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित रहेंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. अपने मन की बात किसी के साथ शेयर ना करें. प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह शानदार रहेगा. आप अपने प्रेमी के साथ प्रेम में डूबे रहेंगे. वैवाहिक संबंधों को लेकर सप्ताह थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा. सप्ताह के अंत में सब कुछ ठीक हो सकता है.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. अपने धन को सोचसमझ कर खर्च करें. व्यापार करने वाले जातक व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे. नौकरी वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करना होगा. प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. आपके संबंधों की बात लीक हो सकती है. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशी से रहेंगे. शिक्षा के लिए समय अच्छा है. आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगा रहेगा.

Read more

Local News