Sunday, April 12, 2026

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

Share

पटना। बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होने के कारण नमी की मात्रा में कमी आने से मौसम शुष्क बना हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के साथ कुछ स्थानों पर हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

दो दिनों के दौरान पटना सहित दक्षिणी भागों के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री के बीच एवं अन्य भागों में 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है। एक द्रोणी रेखा उत्तर पूर्व बिहार से तटीय गंगा पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है।

इनके कारण सुबह और शाम हवा में नमी होने के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि धूप के कारण दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। शनिवार को पटना एवं अरवल जिले में 50 किमी प्रतिघंटा हवा की गति दर्ज की गई।

शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 35.9 डिग्री सेल्सियस एवं 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बना रहा

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना35.921.2
गयाजी36.818.4
भागलपुर33.618.6
मुजफ्फरपुर33.020.4

Read more

Local News