Sunday, April 12, 2026

अनंत अबानी के बर्थडे में भजन का आयोजन किया गया था, जहां शाहरुख खान-रणवीर सिंह को कैलाश खेर के गाने पर झूमते हुए देखा गया.

Share

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी का बर्थडे 10 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया. यह महफिल सितारों से सजी हुई थी. इस जश्न में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं. इस शाम में भजन संध्या, गरबा परफॉर्मेंस और डांस के ऐसे पल शामिल थे जो तब से लेकर अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें मशहूर सिंगर कैलाश खेर की लाइव परफॉर्मेंस पर अंबानी परिवार के साथ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, पत्नी गौरी खान और ‘धुरंधर 2’ स्टार रणवीर सिंह झूमकर नाचते हुए दिख रहे हैं.

11 अप्रैल को कैलाश खेर ने अंबानी परिवार के भजन संध्या का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जिससे उनके फैंस को उस संगीतमय शाम की एक झलक देखने को मिली. इस वीडियो क्लिप में, उन्हें अपना मशहूर भजन ‘बम बम लहरी’ गाते हुए देखा जा सकता है. उनके इस परफॉर्मेंस पर वहां मौजूद सभी मेहमान आनंद लेते हुए दिख रहे हैं. इस पल को साझा करते हुए, गायक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हर हर महादेव.’

कैलाश खेर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सभी मशहूर हस्तियां संगीत में पूरी तरह डूबी नजर आ रही हैं. इस खास वीडियो में जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा ,वह था शाहरुख खान, गौरी खान और रणवीर सिंह का डांस.

कई मौकों पर रणवीर सिंह को शिव भजन में लीन होकर जमकर नाचते हुए देखा गया है. उनकी डांसिंग में पूरे शरीर की ऐसी जबरदस्त एनर्जी और बेझिझक अंदाज था, जो शायद सिर्फ वही सबके सामने दिखा सकते हैं.

इस दौरान शाहरुख खान भी अपनी जगह से उठकर झूमकर नाचते हुए थे, और उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी थीं. गौरी ने उस शाम के लिए एक साधारण सा ग्रे सूट पहना था, जबकि किंग खान ने ब्लैक कलर का सूट पहना था जो उनके क्लासिक अंदाज़ को बनाए रखा था. नीता अंबानी भी संगीत में पूरी तरह लीन होती दिखीं, और साफ तौर पर उस पल में पूरी तरह खोई हुई लग रही थीं.

भजन संध्या का एक और वीडियो लोगों का ध्यान खींचा है. वायरल वीडियो में रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर को एक साथ गरबा करते हुए भी देखा गया, और दोनों अनंत के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटते हुए भी नजर आए.

Read more

Local News