इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में आज (12 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होंगे. ये मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
LSG की IPL 2026 की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन करके जल्द ही अपनी स्थिति सुधार ली है. टीम ने दबाव वाले हालात में भी जबरदस्त संयम दिखाया है और लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की है. अपने पिछले मैच में मुकुल चौधरी हीरो बनकर उभरे. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के जबड़े से जीत छीनते हुए सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए. अंक तालिका में वो 3 मैच में दो जीत और एक हार के साथ 4 अंक लेकर पांचवें नंबर पर हैं.
वहीं दूसरी ओवर 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स इस सीजन में अभी तक अपनी लय नहीं पकड़ पाई है और कुल मिलाकर उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्हें पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली एक रन की जीत उनके लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है. शुभमन गिल की कप्तानी में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे लखनऊ में होने वाले अगले मुकाबले में इस लय को बरकरार रख पाते हैं या नहीं. गुजरात तीन मैच में दो हार और एक जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.
LSG vs GT: हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के मामले में GT का LSG पर थोड़ा पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें से गुजरात टाइटन्स ने चार मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन मैचों में जीत मिली है.
LSG vs GT 2026: दोनों टीमों के संभावित 12 खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रिसिध कृष्णा.
LSG vs GT 2026: दोनों टीमों के स्क्वाड
गुजरात टाइटंस: शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान.
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान.


