पटना। पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और बांग्लादेश तक हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं।
कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं।
गुरुवार को किशनगंज में 46 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई। जमुई में 40.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस एवं 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
छपरा, गयाजी, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज को छोड़कर पटना सहित अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना सहित अन्य भागाें का मौसम सामान्य बना रहा।
इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
जमुई के लक्ष्मीपुर में 38.6 मिमी, नवादा के कौआकोल में 26.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 24.2 मिमी, कटिहार के कुरसेला में 21.2 मिमी, बांका के रजौंद में 20.2 मिमी, जमुई के सोनू में 16.2 मिमी, कटिहार के मनीहारी में 16.2 मिमी, खगड़िया के परबत्ता 15.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, किशनगंज के टेढागांछ 14.8 मिमी, मुंगेर के संग्रामपुर में 13.2 मिमी, नवादा के गोविंदपुर में 12.8 मिमी, भागलपुर के नाथ नगर में 12.6 मिमी, मुंगेर के तारापुर में 12.2 मिमी, किशनगंज में चरघरिया में 11.2 मिमी एवं भागलपुर के बिहपुर में 10.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 31.5 | 21.0 |
| गयाजी | 32.4 | 19.8 |
| भागलपुर | 29.5 | 19.6 |
| मुजफ्फरपुर | 33.2 | 20.3 |


