Friday, April 10, 2026

नासा 6:30PM EDT (4:00 AM IST) से लाइव स्ट्रीम शुरू करेगा जिसमें री एंट्री पैराशूट और पानी पर उतरने का पूरा सीक्वेंस दिखाया जाएगा.

Share

 आज 10 अप्रैल 2026 यानी शुक्रवार को आर्टेमिस 2 मिशन का सबसे रोमांचक और खतरनाक पड़ाव आ चुका है, जिसमें हम टेक्निकल शब्दों में स्पैशडाउन कहते हैं. चंद्रमा का चक्कर लगाने गए चार एस्ट्रोनॉट्स – रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन अमेरिकी समयानुसार आज रात करीब 8:07 PM EDT (11 अप्रैल भारतीय समयानुसार सुबह 5:37 IST) प्रशांत महासागर में सैन डिएगो के पास पानी पर उतरेंगे. ओरियन स्पेसक्राफ्ट की ये वापसी 50 साल बाद पहली क्रूड लूनर फ्लाईबाय मिशन की सफल समाप्ति होगी.

हालांकि, ये आसान नहीं है. स्पेसक्राफ्ट चांद से लौटते वक्त 23,864 mph (करीब 38,405 km/h) की रफ्तार से पृथ्वी के वायुमंडल में घुसेगा. उस दौरान हवा के घर्षण से तापमान 5,000 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाता है. चारों तरफर प्लाज़्मा की आग की दीवार बन जाती है, रेडियो से संपर्क भी 6 मिनट के लिए कट जाता है और ग्रेविटेशनल फोर्स शरीर पर भारी पड़ते हैं.

Artemis I की री-एंट्री में हुई थी दिक्कत

आर्टेमिस-1 में यही री-एंट्री का हिस्सा सबसे मुश्किल साबित हुआ था. उस दौरान हीट शील्ड क में 100 से ज्यादा जगहों पर क्षति हुई थी क्योंकि स्किप एंट्री तरीके में गैसों का दबाव बढ़ गया था. नासा ने आर्टेमिस 2 में अपने प्लान को पूरा बदल दिया है. अब नासा ने steeper entry का रूट अपनाया है. इससे कैप्सूल उस खतरनाक गर्मी-कूलिंग साइकल से कम समयय रहेगा और क्रू पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा.

आप इस ऐतिहासिक पल को घर बैठे लाइव देख सकते हैं. नासा की आधिकारिक कवरेज अमेरिकी समयानुसार शाम 6:30 PM EDT (भारतीय समयानुसार 11 अप्रैल के तड़के 4:00 AM IST) से शुरू होगी. इस कवरेज के दौरान आप ओरियन के अंतिम करेक्शन बर्न, सर्विस मॉड्यूल का अलग होना, पैराशूट डिप्लॉयमेंट और पानी पर उतरने का पूरा सीक्वेंस दिखाया जाएगा. क्रू को निकालकर USS John P. Murtha पर मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाएगा.

कहां देखें?

  1. NASA YouTube चैनल (जिसे हमने अपने इस आर्टिकल में ठीक ऊपर अटैच कर दिया है. आप इसे सीधा यहीं से देख सकते हैं)
  2. NASA+ ऐप
  3. Amazon Prime, Apple TV, Netflix, HBO Max, Discovery+, Peacock और Roku पर भी लाइव कवरेज की जाएगी.

जब तक इस स्प्लैशडाउन के दौरान Artemis II के क्रू पूरी तरह से सुरक्षित बाहर नहीं आ जाते, तब तक ये लाइव कवरेज चलती रहेगी. क्रिस्टीना कोच ने कहा था, मुझे उम्मीद है कि मिशन इतना स्मूद को कि लोग Artemis II को भूल जाए और उन्हें ये एक रूटीन लगे. नासा का यह मिशन कोई साधारण मिशन नहीं बल्कि, कई दशकों के बाद इंसानों की चांद पर वापसी और मंगल की राह का पहला बड़ा कदम है.

Read more

Local News