नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की माइथोलॉजी फिल्म रामायण पार्ट 1 का जब से टीजर रिलीज हुआ है, फिल्म लगातार चर्चा में हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर कई अहम खुलासे कर चुके हैं. दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है, जिसे जानने के बाद सिनेप्रमियों के होश उड़ गए थे. रामायण की मेकिंग में ना सिर्फ इंडियन बल्कि विदेशी टेक्नीकल टीम भी शामिल है. फिल्म के विजुअल्स पर पानी की तरह पैसा बहाया गया. इसी के साथ रणबीर कपूर ने प्रभु श्रीराम के रोल के लिए खुद पर बहुत मेहनत भी की है. रामायण दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी. इससे पहले जानेंगे भारत की सबसे महंगी और बड़े बजट की फिल्मों के बारे में.
रामायण पर टेक्निकल वर्क
इस फिल्म का निर्माण प्रीमियम विजुअल इफेक्ट्स और हाई-एंड टेक्नोलॉजी पर बहुत अधिक निर्भर करता है, और इसकी तुलना अक्सर द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और ग्लैडिएटर जैसी फिल्मों से की जा रही है. विजुअल इफेक्ट्स का काम DNEG (जिसका नेतृत्व नमित मल्होत्रा कर रहे हैं) ने संभाला गया है, जो ऑस्कर विनिंग के लिए जानी जाने वाली एक ग्लोबल कंपनी है. रामायम के फर्स्ट-लुक टीजर के रिलीज होने के बाद, सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हुई और कुछेक ने आलोचना भी की. मोटा पैसा खर्च करने के बावजूद, मल्होत्रा ने हॉलीवुड की तुलना में बजट मैनेजमेंट में ‘जिम्मेदा’ लेकिन ‘महत्वाकांक्षी’ नजरिए पर जोर दिया है. ऐसा फिल्म की ग्लोबस रीच बढ़ाने के लिए किया है. इसके बजट और शुरुआती फुटेज को लेकर चल रही तीखी बहस के बावजूद, यह प्रोजेक्ट दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर और बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स का एक्सपीरियंस देने वाला है.
रामायण की स्टारकास्ट
इस प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर प्रभु राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल और रवि दुबे समेत कई किरदार पौराणिक किरदार में नजर आने वाले हैं.
टॉप 10 सबसे महंगी भारतीय फिल्में
1. कल्कि 2898 AD – 600 करोड़ रु.
2. आरआरआर – 550 करोड़ रु.
3. आदिपुरुष – 550 करोड़ रु.
4. 2.0 – 550 करोड़ रु.
5. पुष्पा 2: द रूल – 500 करोड़ रु.
6. The GOAT – 380 करोड़ रु.
7. ब्रह्मास्त्र – 350 करोड़ रु.
8. गेम चेंजर – 350 करोड़ रु.
9. कुली – 350 करोड़ रु.
10. वॉर 2 – 350 करोड़ रु.
इन फिल्मों के विजुअल्स पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था. इसमें सबसे बड़ी डिजास्टर आदिपुरुष साबित हुई है. आदिपुरुष, गेम चेंजर, कुली और वॉर 2 की वजह से इन फिल्मों के मेकर्स को करीब 1600 करोड़ का घाटा हुआ था. यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुकाबले करिश्मा नहीं दिखा पाई.


