Thursday, April 16, 2026

झारखंड में एक लाख से ज्यादा होगी नियुक्ति !

Share

झारखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े एक लाख से ज्यादा पदों पर वर्ष 2025 में नियुक्तियां होने की संभावना हैं। जबकि इस साल झारखंड को कई नए फ्लाईओवर, एयरपोर्ट और बंदरगाह समेत अन्य सौगात मिलने वाली है।

राज्य में झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता परीक्षाओं के आधार पर ये नियुक्तियां होगी। इसके तहत राज्य में 60 हजार पदों पर शिक्षकों, 15 हजार पदों पर प्रधानाध्यापकों, विभिन्न कार्यालयों में 2500 पदों पर लिपिकों और विभिन्न थानों में 10 हजार पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा 10 हजार पदों पर भाषा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

Read more

Local News