सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 29 मार्च, 2026 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया. कपल को एक बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है. तब से इस कपल को बधाइयों का तांता लगा हुआ है. आज, 3 अप्रैल को सोनम ने अपने मदरहुड जर्नी की एक दिल को छू लेने वाली झलक दिखाई है. साथ ही उन्होंने अपने न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक भी दिखाई है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और नई मां सोनम कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदरहुड जर्नी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने हॉस्पिटल से सीधे अपने न्यूबोर्न बेबी को सीने से लगाए अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की.
सोनम हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई, अपने न्यूबोर्न बेबी को प्यार से गोद में लिए हुए, आंखें बंद किए हुए और चेहरे पर हल्की सी मुस्कान लिए हुए दिख रही हैं. बच्चा, एक सफेद कपड़े में लिपटा हुआ, उनकी बाहों में शांति से लेटा हुआ है. एक्ट्रेस ने अपने न्यूबोर्न बेबी का चेहरा दिखाने से परहेज किया है.
इन खास तस्वीरों को उन्होंने एक खास नोट के साथ जोड़ा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘शब्दों से परे शुक्रगुजार हूं. हमारे दूसरे बेटे के दुनिया में आने के सबसे शानदार अनुभव के लिए एचएन रिलायंस हॉस्पिटल का शुक्रिया. यह सच में हर तरह से बहुत खास रहा है. मेरी OBGYN, डॉ. अवन दादिना का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने अब मेरी दोनों प्रेग्नेंसी में मुझे गाइड किया है. उनकी देखभाल में एक ऐसा भरोसा, शांति और सुकून है जो बहुत कम देखने को मिलता है, और मैं उनके सपोर्ट, समझदारी और दयालुता के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी.
पूरी टीम के सराहना करते हुए सावरियां एक्ट्रेस ने आगे अपने नोट में लिखा है, ‘पूरी टीम को, इतने प्रोफेशनल होने और अपनी नरमी, हमदर्दी और सच्ची देखभाल के साथ उससे भी आगे जाने के लिए धन्यवाद. यह हमेशा ऐसा कुछ नहीं होता जिसकी उम्मीद कोई हॉस्पिटल में करता है, लेकिन यह बिल्कुल होना चाहिए, और इसने इस अनुभव को बहुत सार्थक बना दिया. नीता आंटी ने जो बनाया है, वह सच में कमाल का है, एक ऐसी जगह जहां बेहतरीन और दया इतनी आसानी से एक साथ मौजूद हैं. बहुत शुक्रगुजार, देखभाल पाने वाला और धन्य महसूस कर रही हूं. हमारी देखभाल करने वाली शानदार टीम का शुक्रगुजार हूं.’
इससे पहले, बीते रविवार को सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक आर्टिस्टिक अनाउंसमेंट कार्ड के जरिए अपने दूसरे बच्चे के जन्म का अनाउंसमेंट किया था. शेयर किए गए नोट में लिखा था, ‘बहुत आभार और प्यार से भरे दिल के साथ, हमें 29 मार्च 2026 को हमारे बेटे के आने का एलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है.’
सोनम और आनंद ने 2018 में शादी की थी. कपल ने 2022 में अपने पहले बच्चे, वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया. उनके दूसरे बेटे के जन्म के साथ, तीन लोगों का परिवार अब चार हो गया है, जिससे उनके घर में और भी खुशियां आ गई हैं.


