Friday, April 3, 2026

एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने के साथ राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

Share

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के मौसम में बदलाव आया है, जिससे पटना सहित गया और भागलपुर में मार्च का अधिकतम तापमान पिछले पांच वर्षों में सबसे कम रहा

पटना। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने के साथ राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहने के आंधी-पानी की स्थिति बीच-बीच में बने होने के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी पटना सहित गया, भागलपुर, पूर्णिया समेत अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में बीते पांच वर्षों के दौरान इस कम तापमान रहा।

राजधानी के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट, गयाजी के अधिकतम तापमान में एक डिग्री, भागलपुर में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।

तापमान में वृद्धि होने के साथ उष्ण लहर चलने की संभावना है। हालांकि, बीच-बीच में छिटपुट वर्षा के कारण थोड़ी राहत की संभावना बनी रहेगी।

वर्षपटनागयाभागलपुरपूर्णिया
202636.237.835.633.0
202538.639.038.035.7
202437.738.237.335.4
202337.236.636.535.1
202239.438.939.437.6

Read more

Local News