Wednesday, April 1, 2026

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को एक फैन ने अयोध्या राम मंदिर की डिजाइन वाली एक सदरी गिफ्ट की है.

Share

रणबीर कपूर अपनी आगामी पौराणिक फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं. फैंस नितेश तिवारी की निर्देशित फिल्म में उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भूमिका निभाते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में साई पल्लवी और रवि दुबे सहित कई अन्य कलाकार भी हैं.मेकर्स ने बीते दिनों लॉस एंजिल्स में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का प्रोग्राम रखा था, जिसमें रणबीर कपूर शामिल हुए. प्रोग्राम खत्म होने के बाद एक्टर एक खास फैन से एक प्यारा सा गिफ्ट मिला, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वायरल वीडियो में एक फैन रणबीर कपूर को एक गिफ्ट देते हुआ नजर आ रहा है. एक्टर फैन का नाम पूछते हुए गिफ्ट के लिए उनका शुक्रियाअदा करते हैं. बाद में वीडियो में रणबीर गिफ्ट अनबॉक्स करते हुए देखा जा सकता है. उन्हें एक अयोध्या राम मंदिर से प्रेरित बारीक कढ़ाई वाली लाल रंग की सदरी गिफ्ट की थी.

फैन के इस डिजाइनर सदरी को देख रणबीर बेहद खुश हुए. उन्होंने जैकेट की कारीगरी बेहद बारीकी से देखा. जैसे ही उन्हें भगवान राम की मूर्ति दिखती है, वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘यह बहुत खूबसूरत है’. वह इसके पीछे की सोच और कलाकारी से साफ तौर पर इम्प्रेस्ड हुए.

बाद में उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों को जैकेट दिखाते हुए उस पर की गई बारीक कढ़ाई और डिजाइन की खूबियों को दिखाया. जैकेट के निचले हिस्से पर अयोध्या राम मंदिर की बारीक कढ़ाई की गई थी, जबकि पीठ पर भगवान राम की पूरी छवि बनी हुई थी. लाल कपड़े पर सोने के धागे का काम बेहद खूबसूरत लग रहा था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस रणबीर से हाथ मिलाते हुए उन्हें यह जैकेट भेंट करते नजर आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि यह जैकेट अयोध्या मंदिर से प्रेरित है और इसे भेंट करने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता था.

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण अब तक के सबसे बड़े इंडियन सिनेमा प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता जैसे स्टार्स भी हैं. फिल्म का टीजर भारत में 2 अप्रैल को रिलीज होगा.

नितेश तिवारी अपनी इस पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाने का प्लान किया है. पहला पार्ट इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. जबकि दूसरा पार्ट 2027 में दीवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है. हालांकि देरी के अंदाजे जारी हैं, लेकिन मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

Read more

Local News