लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, Mercedes-Benz CLA EV की लॉन्च डेट कन्फ़र्म कर दी है. कंपनी ने बताया कि Mercedes-Benz CLA का यह नया वर्जन भारत में 24 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके लिए संभावित ग्राहकों को 1.50 लाख रुपये की अग्रिम राशि देनी होगी.
हालांकि, इसकी कीमत काफ़ी अहम होने वाली है, क्योंकि सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि Mercedes की यह एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक सेडान को किस तरह पेश किया जाएगा. CLA EV की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है. इसके लॉन्ग-रेंज वर्जन के लिए WLTP के अनुसार दावा की गई रेंज 792 km है.

यह रेंज इस कार को देश की सबसे ज़्यादा रेंज वाली लग्ज़री EVs में से एक बनाती है. इसकी प्रतिस्पर्धी कीमत इसे उन एंट्री-लेवल लग्ज़री EV खरीदारों के लिए एक मज़बूत विकल्प बना सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर 600 km से ज़्यादा की रेंज चाहते हैं.
Mercedes-Benz CLA EV का प्लेटफॉर्म
कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, नई CLA, Mercedes-Benz Modular Architecture (MMA) पर आधारित है, जो इलेक्ट्रिक और कम्बशन, दोनों तरह के पावरट्रेन को सपोर्ट करती है. यह पहले से बड़ी हो गई है और इसमें केबिन स्पेस भी ज़्यादा मिलता है.

Mercedes-Benz CLA EV का बैटरी पैक और पावर आउटपुट
इस कार के ग्लोबल मॉडल्स में बड़े बैटरी ऑप्शन्स मिलते हैं, वहीं भारतीय बाजार में शुरुआत में CLA 250+ वेरिएंट को ही पेश किया जा सकता है. इस वेरिएंट में 85.5 kWh की बैटरी लगाई जाती है, और यह सिंगल-मोटर, रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आती है, जो 268 bhp की पावर और 335 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करती है. यह इलेक्ट्रिक कार 6.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है.
बाद में एक अन्य वेरिएंट होगा लॉन्च
हालांकि बाद में इसका एक स्टैंडर्ड रेंज वर्जन भी बाजार में उतारा जा सकता है, जिसमें एक छोटा बैटरी पैक मिलेगा, जिसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी WLTP रेंज 542 km हो सकती है. CLA 250+ 320 kW तक की DC फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. Mercedes का दावा है कि 240 kW DC फ़ास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके 20 मिनट में 400 km से ज़्यादा की रेंज जोड़ी जा सकती है.

Mercedes-Benz CLA EV के फीचर्स
इसके खास फ़ीचर्स की बात करें तो कार में बाहर की तरफ़ AMG लाइन पैकेज, ChatGPT और Gemini के साथ MB.OS इंफ़ोटेनमेंट सिस्टम, एक फ़िक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ़, मेमोरी फ़ंक्शन हीटेड फ्रंट सीट्स, टच-सेंसिटिव स्टीयरिंग कंट्रोल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और Level-2 ADAS शामिल हैं.
नई Mercedes-Benz CLA Electric 200 Standard Range की शुरुआती क़ीमत लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है, जबकि CLA 250+ Long Range की क़ीमत 60 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है.


