भारत की स्मार्टफोन कंपनी लावा ने एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम Lava Bold N2 Pro है. इस फोन की कीमत 8,000 रुपये से भी कम है और इसमें यूज़र्स को 5,000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा समेत कई अच्छे स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं. आइए हम आपको भारतीय स्मार्टफोन कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किए गए इस बजट स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं.
फोन के स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 6.75 इंच की एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए UNISOC T7250 चिपसेट दी गई है, जो 4GB RAM और 4GB वर्चुअल रैम के साथ आता है. फोन Android 15 पर बेस्ड ओएस पर चलता है. कंपनी ने बताया है कि इस फोन में Android 16 का एक मेजर ओएस अपडेट आएगा और सिक्योरिटी अपडेट्स अगले दो साल तक मिलते रहेंगे.
इस फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन के अगले हिस्से पर 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन में धूल और पसीने से प्रोटेक्शन देने के लिए IP54 रेटिंग दी गई है.
इस फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग स्पीड भी दी गई है. फोन Wi-Fi, 4G LTE, Bluetooth और GPS कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा फोन में USB Type-C Port भी दिया गया है. इस फोन की सेल 6 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी. इस फोन को कंपनी ने Aurora Gold और Eclipse Grey कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है.
| विशेषता | डिटेल्स |
| डिस्प्ले | 6.67-इंच HD+ LCD (720 x 1600 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | Unisoc T7250 (Octa-Core, 12nm) |
| रैम | 4GB LPDDR4X + 4GB वर्चुअल रैम (RAM Expansion) |
| स्टोरेज | 64GB / 128GB (वैरिएंट के अनुसार), microSD से 512GB तक expandable |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 (क्लीन UI, बिना ब्लोटवेयर के) |
| रियर कैमरा | 50MP मुख्य (AI Triple Camera सेटअप) + LED फ्लैश |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (USB Type-C) |
| कनेक्टिविटी | Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C |
| अन्य फीचर्स | 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो, बॉटम-पोर्टेड स्पीकर, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, Anonymous Call Handling |
| अपडेट्स और अन्य | 1 OS अपग्रेड + 2 साल सिक्योरिटी अपडेट्स, IP54 रेटिंगसाइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर |


