Tuesday, March 31, 2026

Vivo X300 अल्ट्रा अपने दो 200 मेगापिक्सल कैमरों और Zeiss ट्यूनिंग के साथ जूम फोटोग्राफी में नई मिसाल कायम कर रहा है.

Share

 Vivo ने तीन में दो कैमरा फ्लैगशिप फोन्स लॉन्च कर दिए हैं. इनके नाम Vivo X300 Ultra और Vivo X300s है. ये दोनों फोन Zeiss के साथ मिलकर बने हैं, जो फोटोग्राफी को नया आयाम देते हैं. Vivo X300 Ultra दुनिया का पहला ऐसा फोन बन गया है, जिसमें 200MP के दो-दो कैमरे लगे हुए हैं. इनमें से एक मुख्य सेंसर होगा और दूसरा सेंसर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा.

X300 Ultra उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो जूम फोटोग्राफी और प्रोफेशनल लेवल की इमेजिंग चाहते हैं. इसका मेन कैमरा 200MP का है, दूसरा कैमरा भी 200MP का है, जो पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आता है. इस फोन का तीसरा कैमरा 50MP के अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ आता है. Zeiss की ट्यूनिंग की वजह से स्टैंडर्ड शॉट्स और जूम्ड इमेज में कलर और डिटेल कंसिस्टेंसी बनी रहती है. कंपनी ने अलग से टेलीकन्वर्टर एक्सेसरी भी दी गई है, जो जो जूम को 400mm तक बढ़ा सकती है और 17x ऑप्टिकल आउटपुट देती है.

वीवो ने अल्ट्रा मॉडल के साथ X300s भी लॉन्च किया है, जो थोड़ा ज्यादा बैलेंस्ड और यूज़र फ्रेंडली है. इस फोन का भी मेन सेंसर 200MP का है, जो 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) के साथ आता है. ये फोन उन लोगों के लिए एक बेहतर विक्लप साबित हो सकता है, जो हाई रेजॉल्यूशन चाहते हैं, लेकिन उन्हें एक्सट्रा एक्सेसरीज़ की जरूरत नहीं है.

दोनों फोन्स के स्पेसिफिकेशन्स

डिज़ाइन की बात करें तो दोनों फोन क्लीन और कैमरा फोकस्ड लुक के साथ आते हैं. X300 Ultra में फ्लैट एज फ्रेम है, जबकि X300s थोड़ा लाइट फील देता है. कलर ऑप्शन्स में Film Green, Silver Tone, Black जैसे शेड्स हैं जबकि X300s में Dream Core Purple का ऑप्शन भी मिलेगा. फोन के पीछे Zeiss ब्रांडिंग पीछे साफ दिखती है.

X300 Ultra की डिस्प्ले 6.82 इंच की 2K LTPO OLED पैनल के साथ आता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. X300s में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. ये फोन्स गोमिंग या स्क्रोलिंग में ज्यादा स्मूद लगता है.

परफॉर्मेंस के लिए X300 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है. वहीं, X300s में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जो V3+ इमेजिंग चिप के साथ आता है.

दोनों फोन्स में फ्लैगशिप चिपसेट्स दिए गए हैं. X300 Ultra में 7000mAh बैटरी 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ है. X300s में 7100mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 40W वायरलेस सपोर्ट मिलता है.

दोनों फोन्स की कीमत

चीन में X300 Ultra CNY 6999 (लगभग ₹95,900) से शुरू होता है और टॉप वेरिएंट CNY 8999 (लगभग ₹1.23 लाख) तक जाता है. X300s CNY 4999 (लगभग ₹68,500) से शुरू है. भारत में X300 Ultra मई के आसपास आ सकता है, हालांकि अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है. ये दोनों फोन Vivo की X सीरीज को ग्लोबल लेवल पर मजबूत बनाते हैं. अगर आपको जूम और हाई रेजोल्यूशन फोटोग्राफी पसंद है तो अल्ट्रा बेहतर विकल्प हो सकता है, जबकि X300s बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के लिए अच्छा है.

Read more

Local News