Wednesday, April 1, 2026

रेलवे ने आनंद विहार और पुरुलिया के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है

Share

रेलवे ने आनंद विहार और पुरुलिया के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है. यह ट्रेन 2 अप्रैल से चलेगी और कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को दिल्ली के लिए बेहतर और आसान सफर का विकल्प मिलेगा.

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. आनंद विहार और पुरुलिया के बीच 14022/14021 आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस 2 अप्रैल से चलेगी. इससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और सफर पहले से आसान हो जाएगा.

ट्रेन के बारे में जानिये

यह ट्रेन हर गुरुवार को आनंद विहार से सुबह 5 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह करीब 10:40 बजे पुरुलिया पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन हर शुक्रवार को शाम 5 बजे पुरुलिया से चलेगी और अगले दिन रात 11:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यह ट्रेन कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे अलग-अलग शहरों के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

किस-किस स्टेशन से गुजरेगी

ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी और दीन दयाल उपाध्याय जंक्श स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इसके अलावा डेहरी ऑन सोन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, लातेहार, रांची और मुरी जैसे स्टेशनों पर भी इसका ठहराव होगा. इससे खासकर बिहार और झारखंड के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक नया ऑप्शन मिलेगा.

ट्रेन में क्या-क्या सुविधा

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. इसमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी सेकेंड, एसी थर्ड, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं. रेलवे का कहना है कि इस नई ट्रेन से यात्रियों को ज्यादा आराम और बेहतर सुविधा मिलेगी. साथ ही भीड़भाड़ कम करने में भी मदद मिलेगी.

Read more

Local News